Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and Insuranceसांस्कृतिक और खेल उत्सव ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ का आगाज आज से

सांस्कृतिक और खेल उत्सव ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ का आगाज आज से

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने गर्व के साथ ‘एयू जयपुर ट्रायलॉजी’ की घोषणा की है, जो एक अनूठा सांस्कृतिक और खेल उत्सव है। यह भव्य आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक जयपुर शहर को रोशन करेगा। यह कार्यक्रम साथ लाया है तीन प्रतिष्ठित आयोजनों को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, रोमांचक पोलो प्रदर्शनी और विश्व प्रसिद्ध जयपुर मैराथन। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस ऐतिहासिक आयोजन का केंद्र बनने को लेकर उत्साहित है, जो बौद्धिक संवाद, राजसी विरासत और खेल भावना का अनूठा संगम पेश करेगा। साथ ही यह आयोजन जयपुर के समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य को भी सामने लाएगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, संजय अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को अपने शहर जयपुर में प्रस्तुत करने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि एयू जयपुर ट्रायलॉजी को दुनिया के सामने लाना मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह आयोजन जयपुर की गहरी सांस्कृतिक विरासत और खेल परंपराओं का उत्सव है। यह जयपुर आने का सबसे शानदार समय है, जब आप तीन दिनों में कला, साहित्य, खेल और फिटनेस का अद्भुत संगम देख सकते हैं। मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि संस्कृति और खेल लोगों को जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और यह पहल जयपुर की वैश्विक पहचान को और समृद्ध करने की दिशा में एक और कदम है। ये आयोजन न केवल उत्कृष्टता का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि भविष्य की पीढय़िों को अपनी विरासत, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के मूल्यों को संजोने के लिए भी प्रेरित करते हैं।” एयू जयपुर ट्रायलॉजी की भव्य शुरुआत: ‘स्पोर्ट ऑफ किंग्स’-पोलो प्रदर्शनी (31 जनवरी 2025), एयू जयपुर ट्रायलॉजी के तहत 31 जनवरी को जयपुर में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेलों में से एक पोलो का आयोजन होगा। राजस्थान के इतिहास में पोलो का एक विशेष स्थान है, जिसमें जयपुर के शाही परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जयपुर राजघराने के महाराजा पद्मनाभ सिंह के नेतृत्व में जयपुर पोलो टीम इस शाही खेल के रोमांच और भव्यता के साथ आपने उम्दा खेल से शहर पर पूरी तरह छाने को तैयार है। इस आयोजन के माध्यम से पोलो की भव्यता और रोमांच का अनूठा अनुभव मिलेगा, जो जयपुर की समृद्ध पोलो परंपरा को दर्शाएगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इस प्रतिष्ठित आयोजन का भागीदार बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा है, जोकि जयपुर की सांस्कृतिक और खेल धरोहर के उत्सव को और ब?ाकर और दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (छ्वरुस्न)- 30 जनवरी से शुरू होने वाला दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में से एक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) का 18वां संस्करण प्रेरणादायक सत्रों, किताबों के विमोचन, प्रतिष्ठित जयपुर बुकमार्क और वाइब्रंट जयपुर संगीतमय प्रस्तुतियों से भरपूर होगा।



You may also like

Leave a Comment