Monday, December 15, 2025 |
Home » Ather Energy ने Sri Lanka में अपने उत्पादों का किया विस्तार

Ather Energy ने Sri Lanka में अपने उत्पादों का किया विस्तार

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / New Delhi। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी Ather Energy ने Sri Lanka में अपने उत्पादों के विस्तार की घोषणा की। कंपनी के लिए Sri Lanka एक बढ़ता हुआ अंतर्राष्ट्रीय बाजार बन गया है। इसने December 2024 में द्वीप राष्ट्र में प्रवेश किया था।

Ather Energy ने कहा कि उसने देश में अपने अधिकृत वितरक Evolution Auto Private Limited के साथ साझेदारी में ‘Colombo Motor Show 2025’ में Sri Lanka में अपना स्कूटर ‘Rizta’ पेश किया। कंपनी के Chief Business Officer Ravneet Singh Phokela ने कहा, ‘‘पिछले साल Sri Lanka में प्रवेश करने के बाद से यह हमारे लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार बन गया है। ‘Rizta’ के साथ यहां अपने खंड का विस्तार करना हमें स्वाभाविक अगला कदम लगा।’’

उन्होंने बताया कि ‘Rizta’ को India में एक साल से अधिक समय से और हाल ही में Nepal में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। Phokela ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह Sri Lanka के ग्राहकों की जरूरतों के लिए भी उपयुक्त है।’’

Ather ने November 2023 में Nepal में प्रवेश के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर की शुरुआत की थी। वहां इसके नौ Experience Centers और सात Service Centers हैं।



You may also like

Leave a Comment