Wednesday, December 17, 2025 |
Home » Royal Enfield Himalayan 450 का Mana Black Edition लॉन्च

Royal Enfield Himalayan 450 का Mana Black Edition लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

Royal Enfield ने Goa में शुरू हुए अपने एनुअल बाइकिंग इवेंट Motovarse-2025 में Himalayan 450 का Mana Black Edition लॉन्च किया है। कंपनी ने एडवेंचर बाइक को हाल ही में EICMA 2025 में रिवील किया था। बाइक 40hp पावरफुल इंजन के साथ आती है।

बाइक की कीमत 3,37,036 रुपए (ex-showroom, Chennai) रखी गई है, जो मौजूदा टॉप वैरिएंट Hanley Black Edition से करीब 17,354 रुपए ज्यादा है। India में बाइक KTM 390 Adventure SW, Yezdi Adventure, BMW G310 GS और Triumph Scrambler 400X को टक्कर देती है।

Himalayan 450 Mana Black Edition में नया क्या?

इसका नाम Indo-Tibet Border पर स्थित Mana गांव से लिया गया है। इसका लुक रग्ड और देसी पहाड़ी स्टाइल वाला नजर आ रहा है। बाइक को India में फैक्ट फिटेड एसेसरीज के साथ पेश किया गया है।

इसमें aluminium brace के साथ फैक्ट्री फिटेड knuckle guard, 860mm ऊंची rally-step flutter seat (स्टैंडर्ड बाइक में 825 millimeter), flared tail section और cross spoke wheels के साथ tubeless tyre शामिल है।

इसका वजन 195kg, यानी पहले से 1kg हल्की है। बाइक का कलर all-black है और इसे dark grey graphics से सजाया गया है। Royal Enfield ने इसमें Aero के कस्टम exhaust भी दिया है, लेकिन यह केवल European market के लिए है।

Royal Enfield Himalayan 450 : Performance

Royal Enfield Himalayan 450 कंपनी की पहली liquid cooled engine वाली बाइक है। इसमें 452cc का सिंगल सिलेंडर, liquid cooled engine दिया गया है। यह करीब 8000rpm पर 40hp की पावर और 5500rpm पर 45nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को assist and slipper clutch के साथ 6-speed gearbox के साथ ट्यून किया गया है।

कंपनी का दावा है कि बाइक 0-100kmph की स्पीड सिर्फ 6-7 second में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150-160kmph है। हाईवे पर 120kmph पर क्रूज करना कम्फर्टेबल लगता है। ऊंचाई वाले इलाकों (जैसे हिमालय) में भी पावर लॉस कम होता है, क्योंकि water cooling की वजह से थिन एयर में भी ‘snort‘ मिलता रहता है।

Royal Enfield Himalayan 450 : Suspension और Braking

बाइक में कम्फर्ट राइडिंग के लिए 43mm USD down forks और रियर में pre-load adjustable monoshock suspension setup दिया गया है। दोनों ही सस्पेंशन 200mm तक ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए dual-channel ABS के साथ फ्रंट व्हील पर 320mm का सिंगल डिस्क और रियर में 270mm का डिस्क ब्रेक मिलता है।

एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल का वेट 196kg है और इसमें 17-litre का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक 21-inch के फ्रंट और 17-inch के रियर व्हील पर चलती है। इसमें ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी वाले टायर लगे हैं।



You may also like

Leave a Comment