Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘ATC Energy System Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘ATC Energy System Limited’ का IPO

निवेशक 27 मार्च 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
ATC Energy System Limited

बिजनसे रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘एटीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड’ आधुनिक लिथियम आयन बैटरी का उत्पादन और आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नोएडा फैक्ट्री की खरीद के संबंध में कंपनी द्वारा लिए गए उधार का पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान करने हेतु 9.52 करोड़ रुपए जुटाने, नोएडा फैक्ट्री में नवीनीकरण, सिविल और उन्नयन कार्यों के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं का वित्तपोषण हेतु 6.72 करोड़ रुपए जुटाने, नोएडा फैक्ट्री और वसई फैक्ट्री तथा पंजीकृत कार्यालय में आईटी उन्नयन के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं का वित्तपोषण हेतु 7.46 करोड़ रुपए जुटाने, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण हेतु 9.5 करोड़ रुपए जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २७ मार्च को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां
2020 में निगमित, एटीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है एवं जो ऊर्जा समाधान, उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी कुशल, कम लागत वाली लिथियम और ली-आयन बैटरी का उत्पादन और आपूर्ति करती है, वहीं कंपनी बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और अन्य अंतिम उपयोगकर्ताओं जैसे उद्योगों के लिए एकीकृत ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदान करती है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 36.48 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 11.86 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 33.14 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 7.75 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 51.20 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 22.49 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 25.66 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 71.82 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 38.87 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 22.81 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 24.26 करोड़ रुपए दर्ज की गई। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.32 गुना का है। इस प्रकार कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार कम है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘एटीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 27 मार्च 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,03,600 शेयर जारी जाएंगे। इनमें से 10,80,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बिक्री किए जाएंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी इंडोरिएंट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment