Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldSBC Exports Limited को गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी LLC से 9.36 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

SBC Exports Limited को गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी LLC से 9.36 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
sbc exports

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। गारमेंट निर्माण एवं निर्यात के साथ आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को दुबई आधारित टेक्सटाइल कंपनी मेसर्स गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी से टी-शर्ट, ट्राउजर, शॉर्ट्स आदि सहित विभिन्न परिधान वस्तुओं की आपूर्ति के लिए यूएस $ 10,89,494.64 (लगभग 9.36 करोड़ रुपये) का दोहरा निर्यात ऑर्डर मिला है। इसके अलावा एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने कपड़ों की आपूर्ति के लिए यूएई की मेसर्स गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी के साथ रणनीतिक समझौता किया है। इस व्यवस्था के तहत, कंपनी कपड़ों की एक विस्तृत श्रृंखला की आपूर्ति करेगी, जिसे दुबई के रिटेल चेन स्टोर्स (डे-टू-डे) में बेचा जाएगा।
डे टू डे दुबई, यूएई में एक प्रसिद्ध रिटेल चेन है, जो किफायती कीमतों पर उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। 1998 में स्थापित, डे टू डे खुदरा क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन गया है, जो विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है। खुदरा श्रृंखला दुबई और यूएई में कई स्टोर संचालित करती है, जो प्रतिस्पर्धी कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पेश करके बड़े ग्राहक आधार को आकर्षित करती है। इस सहयोग से कंपनी की वैश्विक पहुंच बढऩे और राजस्व वृद्धि में सकारात्मक योगदान की उम्मीद है। यह समझौता कंपनी के अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति का विस्तार करने और उच्च-विकास वाले बाजारों में पैर जमाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।



You may also like

Leave a Comment