Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Shri Ahimsa Naturals Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Shri Ahimsa Naturals Limited’ का IPO

by Business Remedies
0 comments
Shri Ahimsa Naturals Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर के बगरू आधारित ‘Shri Ahimsa Naturals Limited’ कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट्स और कू्रड कैफीन का अर्क निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी श्री अहिम्सा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (एसएएचपीएल) की सावरदा, जयपुर, राजस्थान में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 35 करोड़ रुपए निवेश राशि जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २७ मार्च को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 1990 में निगमित, श्री अहिम्सा नेचुरल्स लिमिटेड कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट्स और क्रूड कैफीन का अर्क निर्माण करती है और साथ ही अन्य हर्बल अर्क का भी व्यापार करती है। कंपनी के उत्पादों का अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण खाद्य और पेय पदार्थ, न्यूट्रास्युटिकल्स, सौंदर्य प्रसाधन और दवा उद्योगों में अनुप्रयोग होता है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 58.94 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 11.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 106.14 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 38.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 78.7 करोड़ रुपए का राजस्व और 18.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 41.37 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 23.54 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 111.39 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 99.67 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 80.54 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.85 करोड़ रुपए दर्ज की गई। इस प्रकार कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज की स्थिति ना के बराबर है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘श्री अहिम्सा नेचुरल्स लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 27 मार्च 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा आईपीओ में 62,02,800 शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें से ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 19,99,200 शेयर बिक्री किए जाएंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी सृजन अल्फा कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment