जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | उत्तर प्रदेश के Kanpur आधारित Anubhav Plast Limited ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल निर्माण करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। Anubhav Plast Limited द्वारा मौजूदा विनिर्माण परिसर के भीतर क्रैश बैरियर और सोलर पैनल संरचनाओं के उत्पादन के लिए एक नई विनिर्माण सुविधा की स्थापना करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 23 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां:
Anubhav Plast Limited का निगमन जनवरी, 1987 में हुआ था। कंपनी Electric Resistance Welding (ERW) स्टील पाइप और ट्यूबों के निर्माण में लगी हुई है, जो गोल और वर्गाकार खोखले खंडों में उपलब्ध हैं। साथ ही कंपनी Swaged Steel Tubular Poles भी बनाती है। ERW स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल से युक्त कंपनी के Product Portfolio से Electric Transmission एवं Distribution, Street Lighting, Telecom Infrastructure, निर्माण, सिंचाई, जल आपूर्ति, सामान्य Engineering और Fabrication सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलता है। कंपनी अपने उत्पादों का विपणन “Anubhav” ब्रांड के तहत करती है।
वित्तीय प्रदर्शन:
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 8713.69 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 74.36 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 8732.69 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 207.99 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9816.74 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 599.68 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 8048.88 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 529.57 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 6.58 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी:
Anubhav Plast Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 23 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के IPO का प्रबंधन Capital Square Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

