Thursday, July 9, 2026 |
Home Health and Lifestyleअमेजन इंडिया ने एसएमबी को त्योहारी मौसम के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए किया सेलर कनेक्ट समारोह का आयोजन

अमेजन इंडिया ने एसएमबी को त्योहारी मौसम के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए किया सेलर कनेक्ट समारोह का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
अमेजन इंडिया ने जयपुर के 100 से ज़्यादा विक्रेताओं के साथ अपने वार्षिक अमेजन सेलर कनेक्ट समारोह की मेज़बानी की और उन्हें अमेजन के साथ ऑनलाइन बिक्री की विभिन्न किस्म की बारीकियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए अपने उच्च अधिकारियों से जुडऩे और संवाद के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराया। इसमें उच्च अधिकारियों के साथ सत्र, पैनल चर्चा, मास्टर क्लास आदि शामिल थे ताकि विक्रेताओं को आगामी त्योहारी मौसम के लिए तैयार होने में मदद मिल सके।
अमेजन इंडिया के प्रमुख अधिकारियों और विशेषज्ञों ने त्योहारी मौसम के दौरान ग्राहकों की मांगों को पूरा करने में विक्रेताओं की मदद करने के लिए ज़रूरी जानकारी प्रदान की। विक्रेताओं ने त्योहारी मौसम के लिए अपनी बिक्री रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए अपनी योजना की जानकारी दी और विचारों का आदान-प्रदान किया। अमेजन.इन पर मौजूद विभिन्न तरीकों और सुविधाओं के बारे में विक्रेताओं की समझ को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र और मास्टर क्लास आयोजित किए गए, जो उन्हें बेहतर बिक्री और व्यवसाय बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
अमेजन इंडिया के डायरेक्टर सेल्स, गौरव भटनागर ने कहा कि अमेजन सेलर कनेक्ट उल्लेखनीय पहल है जो विक्रेताओं के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करती है, उनकी जरूरतों के बारे में हमारी समझ बढ़ाती है और हमें त्योहारी मौसम के लिए उनकी तैयारी में मदद करने में सक्षम बनाती है। हाल ही में, हमने सेलिंग फीस में भारी कमी की भी घोषणा की, जो विक्रेताओं को हमारे मार्केटप्लेस पर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करेगी। हम अपने विक्रेताओं की विकास यात्रा में मदद करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे ई-कॉमर्स से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपने व्यावसायिक परिचालन को बढ़ा सकें।
अमेजन इंडिया ने विक्रेताओं को ई-कॉमर्स अपनाने में मदद करने के लिए कई तरह के टूल और फीचर पेश किए हैं। सेल्फ-सर्विस रजिस्ट्रेशन (एसएसआर 2.0) अपने बहुभाषी समर्थन, पंजीकरण और चालान के साथ विक्रेताओं के लिए मार्केटप्लेस में शामिल होने की प्रक्रिया को सरल बनाता है। सेल इवेंट प्लानर विक्रेताओं को बिक्री कार्यक्रमों के दौरान शानदार डील हासिल करने में मदद करता है और बिगिी बढ़ाने के लिए इन्वेंट्री प्लानिंग के लिए डेटा-संचालित सिफारिशें प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, न्यू सेलर सक्सेस सेंटर विक्रेताओं को अपनी ऑनलाइन शॉप स्थापित करने और विज्ञापन, प्राइम और डील जैसी सुविधाओं का उपयोग करने में कदम-दर-कदम मार्गदर्शन करता है। हाल ही में, इसने अमेजन.इन मोबाइल ऐप पर सेलर स्टोरफ्रंट को अपग्रेड किया है, ताकि विक्रेता अपना स्थान (इलाका और शहर) दिखा सकें और अपने स्टोरफं्रट को सोशल शेयरेबिलिटी बटन के साथ फेसबुक, व्हाट्सऐप और इन्स्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकें, ताकि ज़्यादा लोग खरीदारी के लिए आएं। इसने 1-क्लिक ‘लोकल शॉप्स ऑन अमेजऩ’ विक्रेता ऑनबोर्डिंग भी लॉन्च किया है, जो नए विक्रेताओं को मोबाइल ऐप के ज़रिए बस एक क्लिक के ज़रिए प्रोग्राम में शामिल होने में मदद कर सकता है, ताकि उनके शहर में 2-दिन में डिलीवरी हो सके। विक्रेताओं को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए, अमेजन ने अमेजन सेलर ऐप की कार्यक्षमताओं को बढ़ाया है, जिससे विक्रेता कहीं से भी अपने व्यवसाय को सहजता से प्रबंधित कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं।

 



You may also like

Leave a Comment