Thursday, July 9, 2026 |
Home Educationमोदी विवि. की छात्रा का शोध परियोजना सहयोगी पद पर चयन

मोदी विवि. की छात्रा का शोध परियोजना सहयोगी पद पर चयन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
मोदी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लिबरल आट्र्स एंड साइंसेज की छात्रा जान्हवी बुगड का शोध परियोजना सहयोगी के पद पर चयन हुआ है।
मोदी विश्वविद्यालय में बैच 2022-24 की एमएससी भौतिकी की छात्रा जान्हवी बुगड़ को सीएसआईआर-सीईईआरआई, पिलानी में शोध परियोजना सहयोगी के पद के लिए चुना गया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीईईआरआई), पिलानी, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर की एक घटक प्रयोगशाला है। एमएससी (भौतिकी) के दौरान, उसे शिक्षकों के मार्गदर्शन पर इसरो और बीएआरसी की कार्यशालाओं जैसे अल्पकालिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी मिला है। उसे पिछले बैचों के एमएससी (भौतिकी) छात्रों में सूचीबद्ध किया गया है, जिन्होंने विभिन्न आईआईटी में पीएचडी के लिए नामांकन किया है। स्कूल ऑफ लिबरल आट्र्स एंड साइंसेज (एमयूएसटी) उसके उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक कैरियर की कामना करता है।

 



You may also like

Leave a Comment