Tuesday, June 30, 2026 |
Home EducationMS Dhoni ने Allen संगम में रिकॉर्ड 3.50 लाख स्टूडेंट्स को Motivate किया

MS Dhoni ने Allen संगम में रिकॉर्ड 3.50 लाख स्टूडेंट्स को Motivate किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/मुंबई
क्रिकेट दिग्गज MS Dhoni ने ALLEN Career Institute के पहले आल इंडिया स्टूडेंट समिट ’एलन संगम’ में 3 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स का एक साथ मार्गदर्शन किया।
मुंबई के एसवीपी स्टेडियम डोम में पूर्व भारतीय कप्तान ने छोटे शहर से सफलता प्राप्त करने का स्वयं का उदाहरण देते हुए देश की बड़ी व कठिनतम परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित किया। धोनी ने कहा कि वर्तमान युग में यह मतलब नहीं रखता कि आप कहां से हो, उचित मार्गदर्शन, समर्पण और सकारात्मक मानसिकता से रांची का साधारण युवा दुनिया जीत सकता है, तो सही तैयारी के साथ आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में धोनी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने 2024 के जेईई व नीट के 11 टॉपर्स को हस्ताक्षर करके जर्सियां भेंट की। ALLEN के निदेशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ. नवीन माहेश्वरी और डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर किया गया 6 फीट लम्बा क्रिकेट बेट धोनी को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया। धोनी ने डोम में 5 हजार स्टूडेंट्स-पेरेन्ट्स की उपस्थिति में, कॅरियर सिटी कोटा सहित देश के 11 शहरों में लाइव और एलन एप के माध्यम से देशभर में स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए ईमानदारी से कड़ी मेहनत और बेहतर योजना के साथ तैयारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं।



You may also like

Leave a Comment