New Delhi : Airtel Payments Bank ने NPCI Bharat BillPay Limited के साथ साझेदारी में Airtel Thanks App पर Bharat Connect (BBPS) platform के माध्यम से EV (EV) wallet recharge शुरू किया है।
Airtel Payments Bank के Executive Director – Business Operations, Ganesh Anantanarayanan ने कहा,
“Airtel Payments Bank में हम अपने ग्राहकों का daily experience बेहतर बनाने के लिए लगातार digital-first solutions प्रदान करते हैं। हम EV wallet recharge के माध्यम से भारत में बढ़ते हुए EV ecosystem को सपोर्ट कर रहे हैं तथा users को अपना wallet तुरंत recharge करने का एक सरल व सुरक्षित तरीका प्रदान कर रहे हैं। यह digital banking में innovation लाने की दिशा में हमारा एक और कदम है।”
अभी तक electric vehicle owners को charging payment के लिए charging point operators (CPOs) द्वारा दिए गए wallet का उपयोग करना पड़ता था। EV recharge category के साथ, Airtel Payments Bank ग्राहकों को Airtel Thanks App के माध्यम से सीधे अपने EV wallet को top-up करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह प्रक्रिया सहज, तेज़ और interoperable हो जाती है।
ग्राहकों को बस app में log in करना है, bill payment के अंतर्गत “EV recharge” का चयन करना है, अपना registered mobile number और recharge amount दर्ज करनी है, Bharat Connect enabled apps के माध्यम से securely confirm करके payment करना है, और recharge amount तुरंत उनके wallet में दिखाई देगी। यह सुविधा सभी Airtel Thanks App users के लिए उपलब्ध है, जो EV charging के लिए convenience, security और instant fund availability सुनिश्चित करती है।
NPCI Bharat BillPay Limited की CEO, Nupur Chaturvedi ने कहा,
“हमें EV wallet recharge के लिए Airtel Payments Bank के साथ साझेदारी करने की खुशी है। इससे भारत के बढ़ते हुए EV ecosystem को सपोर्ट मिलेगी। यह category भारत में EV adoption बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके द्वारा payments interoperable होंगे और all platforms पर convenient तरीके से किए जा सकेंगे। हम मिलकर green mobility को आगे बढ़ाने के लिए future-ready digital payments infrastructure का निर्माण कर रहे हैं।”




