Thursday, July 23, 2026 |
Home TourismAir India टोक्यो परिचालन को हनेडा हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी, All Nippon एयरवेज के साथ Codeshare समझौते का विस्तार

Air India टोक्यो परिचालन को हनेडा हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी, All Nippon एयरवेज के साथ Codeshare समझौते का विस्तार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम   भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन Air India ने आज दिल्ली और टोक्यो के बीच अपनी नॉन-स्टॉप सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से अपग्रेड करने की घोषणा की। 31 मार्च 2025 से एयर इंडिया सप्ताह में चार बार दिल्ली से टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट (HND) के लिए उड़ान संचालित करेगी, जो वर्तमान में नरीटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NRT) के लिए संचालित सेवाओं की जगह लेगी। यह बदलाव यात्रियों को सेंट्रल टोक्यो तक तेज व किफायती पहुंच प्रदान करेगा।
टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट में इस बदलाव के साथ, एयर इंडिया ने अपने स्टार एलायंस पार्टनर ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) के साथ विस्तारित कोडशेयर समझौते की भी घोषणा की है। इसके तहत एयर इंडिया के यात्रियों को टोक्यो हनेडा से जापान के 6 अन्य प्रमुख शहरों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह साझेदारी एयर इंडिया और एएनए के मौजूदा कोडशेयर और इंटरलाइन समझौतों को और मजबूत बनाती है।
डाउनटाउन टोक्यो तक तेज पहुंच : एयर इंडिया की रणनीतिक रूप से हनेडा एयरपोर्ट में शिफ्टिंग से यात्रियों को डाउनटाउन टोक्यो तक पहुंचने में अब कम समय लगेगा। हनेडा एयरपोर्ट शहर के केंद्र से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर है, जहां टोक्यो स्टेशन तक सडक़ मार्ग से लगभग 30 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जबकि नरीटा एयरपोर्ट से यह दूरी 70 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लगभग एक घंटा लगता है। यह बदलाव यात्रियों के कीमती समय की बचत के साथ-साथ किफायती यात्रा विकल्प भी प्रदान करता है, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा।
Air India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि हमारी उड़ानों को हनेडा एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करना हमारे यात्रियों के लिए बहुत बड़ा फायदा है, क्योंकि इससे वे टोक्यो सेंट्रल के और करीब पहुंच पाएंगे। इस बदलाव के साथ हम न केवल दिल्ली और टोक्यो जैसी दो महत्वपूर्ण राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहे हैं।
All Nippon एयरवेज के साथ विस्तारित Codeshare  : अनिवार्य नियामक स्वीकृतियों के अधीन, 01 अप्रेल 2025 से Air India अपनी उड़ानों के लिए निर्धारित ‘एआई’ डिजाइनेटर कोड को एएनए की टोक्यो हनेडा और जापान के छह अन्य प्रमुख शहरों – फुकुओका, हिरोशिमा, नागोया, ओकिनावा, ओसाका और साप्पोरो की उड़ानों पर लागू करेगी। इस साझेदारी के तहत एयर इंडिया के यात्री एक ही टिकट पर पूरी यात्रा कर सकेंगे, जहां उनका सामान यात्रा के आखिरी गंतव्य तक सीधे चेक-इन हो जाएगा, जिससे यात्रा और सुविधाजनक व सहज हो जाएगी। इसके बदले में, एएनए एयर इंडिया की दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली और अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे के बीच उड़ानों पर अपना ‘एनएच’ डिजाइनेटर कोड लगाएगी। इससे एएनए के यात्रियों को एयर इंडिया के मजबूत घरेलू नेटवर्क के जरिए भारत के प्रमुख शहरों तक सुविधाजनक और बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी मिलेगी। एयर इंडिया और एएनए के बीच पहला कोडशेयर समझौता पिछले साल अप्रैल में हुआ था, जिसके तहत एयर इंडिया को एएनए की टोक्यो हनेडा-दिल्ली और टोक्यो नरीटा-मुंबई उड़ानों पर कोडशेयर की अनुमति मिली थी।
कोडशेयर विस्तार पर टिप्पणी करते हुए एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, कि एएनए के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने से हमारे मेहमानों के लिए जापान के नए रास्ते खुल रहे हैं। एएनए के घरेलू नेटवर्क के जरिए जापान के शहरों तक आसान पहुंच के साथ एयर इंडिया के व्यापक भारतीय नेटवर्क को जोडक़र, हम दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु बना रहे हैं – जिससे यात्रा न केवल सरल और सुविधाजनक होगी, बल्कि हमारे साझा मेहमानों के लिए बेहद फायदेमंद अनुभव बनेगी।
एएनए में एलायंसेस और इंटरनेशनल अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कात्सुया गोटो ने कहा कि जापान और भारत के बीच बढ़ते आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एएनए अपने स्टार एलायंस पार्टनर एयर इंडिया के साथ कोडशेयर साझेदारी का विस्तार कर अपना नेटवर्क मजबूत कर रही है। इस विस्तार के तहत दिल्ली से भारत के छह शहरों के लिए कोडशेयर विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे ग्राहकों को अधिक अवसर और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर प्रीमियम ग्राहकों के लिए यह अनुभव और भी संतोषजनक होगा। यह विस्तार जापान और भारत के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की हमारी निरंतर कोशिशों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जापान के लिए बढ़ता पर्यटन: जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 2,33,000 भारतीय पर्यटकों ने जापान की यात्रा की। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 40त्न की वृद्धि को दर्शाती है, जो भारतीय यात्रियों के बीच जापान के एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।
दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच एयर इंडिया की उड़ानों का शेड्यूल :
एआई358: दिल्ली (डीईएल) से प्रस्थान 20:20 बजे, अगले दिन टोक्यो हनेडा (एचएनडी) पर आगमन 07:55 बजे : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित।
एआई357: टोक्यो हनेडा (एचएनडी) से प्रस्थान 11:50 बजे, दिल्ली (डीईएल) पर आगमन 17:25 बजे : मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित।



You may also like

Leave a Comment