Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate WorldAimtron Electronics Limited ने 1.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर प्राप्त करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की

Aimtron Electronics Limited ने 1.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर प्राप्त करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments
Aimtron Electricals Limited

जयपुर। गुजरात के वडोदरा आधारित ‘Aimtron Electronics Limited‘ हाई वैल्यू प्रेसीजन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स पर विशेष फोकस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज के लिए उत्पाद और समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 1.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर प्राप्त करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह ऑर्डर अमेरिका की कंपनी से हासिल किया है। यह आर्डर कंपलीट बॉक्स बिल्ड प्रोडक्ट के लिए है। ऑर्डर की आपूर्ति 12 महीने में करनी होगी।

यह करती है कंपनी: वर्ष 2011 में स्थापित ‘ऐमट्रॉन इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ हाई वैल्यू प्रेसीजन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स पर विशेष फोकस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज के लिए उत्पाद और समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है।

कंपनी भारत, अमेरिका, हांगकांग, यूके, स्पेन और मैक्सिको में घरेलू और वैश्विक निर्माताओं के लिए पीसीबी डिजाइन, असेंबली और संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम विनिर्माण की पेशकश करती है।

कंपनी के समाधानों में मुख्य रूप से शामिल हैं:
(i) प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (“पीसीबीए”),
(ii) कंपनी विद्युत वाहनों में उपयोग की जाने वाली बैटरी प्रबंधन प्रणालियों में उनके अनुप्रयोग को खोजने के अलावा कई प्रकार के बॉक्स असेंबलियों का निर्माण करती है।
(iii) कंपनी डिज़ाइन समाधान, डिज़ाइन की संकल्पना, इंजीनियरिंग, उत्पाद प्रोटोटाइप डेवलपमेंट और कंपनी के ग्राहकों के लिए टर्नकी आवश्यकताओं के निर्माण से लेकर एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की दो विनिर्माण इकाईयां हैं। एक गुजरात के वडोदरा में है और दूसरी बेंगलुरु, कर्नाटक में है।



You may also like

Leave a Comment