Wednesday, August 12, 2026 |
Home Business Remediesअभिनेत्री डायना पेंटी जेजेएस-इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स -2025 में  पुरस्कार वितरण करेंगी

अभिनेत्री डायना पेंटी जेजेएस-इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स -2025 में  पुरस्कार वितरण करेंगी

अमेरिका गोट टेलेंट स्टार भी अपना प्रदर्शन करेंगे

by Business Remedies
0 comments

जयपुर 15 दिसम्बर 2025। जेजेएस – इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स-2025 का 15वां संस्करण, हर बीतते वर्ष के साथ बड़ा हो रहा है। इंडियन ज्वैलर मैगज़ीन द्वारा इस अवार्ड के प्रतिभागियों और अनुयायियों की अधिक उत्साह और आगे बढ़ने का कारक देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स के आयोजक आलोक काला ने बताया कि 19 दिसम्बर 2025 को एक विशेष समारोह में जेजेएस – इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवाड्र्स-2025 के विजेताओं का नाम ‘अटलांटिस बैंक्वेट्स, सीतापुरा,  जयपुर में घोषित किया जायेगा। इसके लिए पूरे देश के चयनित प्रतियोगी 19 दिसम्बर को जयपुर में एकत्रित होंगे व देश भर के प्रमुख रिटेलर इस आयोजन के लिए आयेंगे।

पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डायना पेंटी विजेताओं को पुरस्कार देंगी व अमेरिका गोट टेलेंट स्टार दिव्यांस व मनुराज भी अपना प्रदर्शन (एक्ट) प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कोमेडियन मुबीन व गौरव भी अपना रंग प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष देश भर के 834 से अधिक डिजाइन्स में से 135 अंतिम राउंड तक पंहुचे। जिनमें दुल्हन सैट, नेकलैस, कॉकटेल रिंग्स, डिजाइनर ब्रेसलेट, कंगन और बालों व पुरूषों के सहायक उपकरण हैं।

जेजेएस – इंडियन ज्वैलर डिजाइन अवॉर्ड्स-2025 के माध्यम से इंडियन ज्वैलर ने निर्माताओं, विक्रेताओं और डिजाइनरों को आगे लाने के लिए उत्पादों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक दिखाने का एक शानदार अवसर एवं अद्वितीय मंच प्रदान किया है, जो देश के किसी भी भाग में पहुंचाया जा सकता है।



You may also like

Leave a Comment