353

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। सिविल सर्विस डे 2025 के मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान के सफल आयोजन को लेकर प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा को इस अवार्ड से सम्मानित किया है। इस मौके पर सीएम सुधांश पंत समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

