Friday, September 11, 2026 |
Home Editorialआतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर उठानी होगी आवाज

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर उठानी होगी आवाज

by Business Remedies
0 comments

आज हर जगह आतंक और हिंसा का बोलबाला है। मानवता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इसे दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी। जबकि साहस, एकता, करुणा और शांति की भावना समाज को संकट से उबरने की शक्ति देती है। 9/11 स्मरण दिवस पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और शांति व मानवता के मूल्यों को बनाए रखने की याद दिलाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 9/11 स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इसेे अमेरिका में पैट्रियट डे और राष्ट्रीय सेवा एवं स्मरण दिवस भी कहा जाता है। आज के दिन वर्ष, 2001 की सुबह अल-कायदा से जुड़े 19 आतंकवादियों ने अमेरिका की चार वाणिज्यिक उड़ानों का अपहरण किया। दो विमान न्यूयॉर्क के वल्र्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकराए, तीसरा विमान पेंटागन से टकराया और चौथा विमान यूनाटेड एयरलाइनर्स फ्लाइट 93 पेंसिल्वेलिया के एक खेत में क्रैश हो गया। इस हमले में 2,977 लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए। बड़ी संख्या में अग्निशमनकर्मी, पुलिस अधिकारी और अन्य बचावकर्मी लोगों को बचाने के प्रयास में मारे गए। 9/11 स्मरण दिवस केवल पीडि़तों को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह मृतकों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। फायरफाइटर्स, पुलिसकर्मियों और बचावकर्मियों के साहस को याद करता है। संकट के समय दिखाई गई मानवीय एकता और सहयोग की भावना को सामने लाता है। आतंकवाद के विनाशकारी प्रभाव और शांति एवं सह-अस्तित्व के महत्व की याद दिलाता है। दुनिया की राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद-रोधी नीतियों पर यह दिवस प्रभाव को समझने का अवसर देता है। इस वर्ष 9/11 की 25 वीं वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर अमेरिका में विशेष स्मरण कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे। न्यूयॉर्क के 9/11 मेमोरियल पर मृतकों के नाम पढक़र उन्हें श्रद्धांजलि देने की परंपरा आज भी है।



You may also like

Leave a Comment