Saturday, July 4, 2026 |
Home Metro City Specialकृषक उपहार योजना में राज्य स्तर पर निकाली ऑनलाईन लॉटरी, कोटा के किसान गोलू को मिला 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार

कृषक उपहार योजना में राज्य स्तर पर निकाली ऑनलाईन लॉटरी, कोटा के किसान गोलू को मिला 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑन-लाईन लॉटरी निकाली गई।
योजना के तहत कृषि उपज मण्डी, कोटा से जुड़े किसान गोलू के 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ़ मण्डी के किसान ओम प्रकाश के 1 लाख 50 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार और कोटा कृषि उपज मंडी मण्डी के किसान रामभरोस के नाम 1 लाख रूपये का तृतीय पुरस्कार निकला। योजना में विजेता किसान को पुरस्कार राशि का भुगतान सम्बन्धित मण्डी समिति से किया जाता है। मण्डी उक्त भुगतान राशि का पुनर्भरण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त करती है।
उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से बेचने तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं किसानों को उनकी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है। योजना के तहत पुरस्कार मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर प्रथम पुरस्कार में 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रूपये के ईनाम दिये जाते है।
खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रूपये, 30 हजार रूपये और 20 हजार रूपये क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते हैं। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपये के रूप में दिये जाते है।
लॉटरी में कृषि विपणन के निदेशक राजेश कुमार चौहान, अतिरिक्त निदेशक रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी योजना प्रमोद कुमार सत्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



You may also like

Leave a Comment