Wednesday, May 20, 2026 |
Home Business Remedies ‘सोलारियम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड’ ने मार्च छमाही में 80.64 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 148.74 करोड रुपए का राजस्व

 ‘सोलारियम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड’ ने मार्च छमाही में 80.64 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 148.74 करोड रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments
solarium
बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘सोलारियम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड’ सोलर ईपीसी क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है।
कंपनी ने कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त छमाही और वित्त वर्ष 2025 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
   कंसोलिडेटेड बैलेंसशीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 82.34 करोड़ रुपए के मुकाबले 80.64 फीसदी बढ़कर 148.74 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7.52 करोड़ रुपए के मुकाबले 46.94 फीसदी अधिक 11.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
      31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 177.80 करोड़ रुपए के मुकाबले 29.96 फीसदी बढ़कर 231.08 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 15.74 करोड़ रुपए के मुकाबले 18.04 फीसदी अधिक 18.58 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
   यह करती है कंपनी: 2015 में निगमित, सोलारियम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड सोलर सॉल्यूशंस के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और सरकारी सौर परियोजनाओं के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग, ट्रांसमिशन सिस्टम और संचालन और रखरखाव सहित टर्नकी सौर समाधान प्रदान करती है।
कंपनी टर्नकी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कमीशनिंग) अनुबंध प्रदान करती है, जिसमें साइट मूल्यांकन, प्रौद्योगिकी मूल्यांकन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, निर्माण, रसद, जनशक्ति, वित्तीय योजना और सौर परियोजनाओं के लिए वारंटी शामिल हैं।
   कंपनी का बिजनेस मॉडल:
सौर परियोजनाओं के लिए टर्नकी समाधान: कंपनी रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर स्थापना, सी एंड रूफटॉप सोलर और ग्राउंड माउंटेड सोलर परियोजनाएं और हाइब्रिड समाधान और ग्रिड-कनेक्टेड इंस्टॉलेशन सहित विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों के लिए सरकारी निविदाएं प्रदान करती है।
सौर उत्पादों की बिक्री: कंपनी पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर और एबीटी मीटर सहित सौर उत्पादों की आपूर्ति करती है, मान्यता प्राप्त विक्रेताओं से आइटम खरीदती है और टर्नकी परियोजनाओं और प्रत्यक्ष ग्राहक आपूर्ति के लिए पहले से निर्मित पॉलीक्रिस्टलाइन सौर मॉड्यूल की आपूर्ति करती है।


You may also like

Leave a Comment