Saturday, July 18, 2026 |
Home Metro City Specialडिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया डिजाइनर खादी स्टोर ‘SEWA’ का उद्घाटन

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया डिजाइनर खादी स्टोर ‘SEWA’ का उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राज्य में महिला सशक्तिकरण और खादी को डिजाइन व फैशन के साथ जोडक़र उसे और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य के साथ आज राजस्थान के पहले डिजाइनर खादी स्टोर ‘SEWA’ का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने उद्घाटन किया। यह स्टोर गवेर्मेट प्रेस चौराहे के पास खोला गया है। यह स्टोर न केवल खादी को आधुनिक परिधान के रूप में स्थापित करेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी सशक्त करेगा। इसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।



You may also like

Leave a Comment