नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित महिला सौंदर्य संबंधित उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी “वुमनकार्ट लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि वुमनकार्ट पीटीवाई लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलिया में परिचालन शुरू किया है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में वुमनकार्ट पीटीवाई लिमिटेड नाम से एक नई इकाई को निगमित किया था। नवगठित इकाई ने अब ऑस्ट्रेलियाई बाजार में सफलतापूर्वक अपना परिचालन शुरू कर दिया है।
अपनी शुरुआत के बाद से, वूमनकार्ट पीटीवाई लिमिटेड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इसकी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की एक आशाजनक शुरुआत का संकेत है। कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई परिचालन के लिए वेबसाइट अब लाइव है और इसे www.womancart.com.au पर एक्सेस किया जा सकता है।
कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2018 में कंपनी का इनकॉरपोरेशन हुआ था। ‘वूमेनकार्ट लिमिटेड’ पुरुषों और महिलाओं के स्किनकेयर,हेयरकेयर और बॉडी केयर ब्यूटी हेतु ब्रांड्स और वैलनेस प्रोडक्ट्स के लिए ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म का संचालन करती है। जुलाई 2021 में कंपनी ने अपनी वेबसाइट Womancart.com लॉन्च की और विभिन्न सौंदर्य और वेलनेस उत्पादों को ऑनलाइन बेचना शुरू किया। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को 100 से अधिक स्किनकेयर ब्रांड पेश करती है। कंपनी का दिल्ली के शालीमार बाग में एक ऑफ़लाइन स्टोर भी है जो अप्रैल 2022 में खोला गया। कंपनी ने दिल्ली के मॉडल टाउन में कियोस्क के साथ दूसरा स्टोर और पैसिफिक मॉल, पीतमपुरा, दिल्ली में लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी 4 सहायक कंपनियों की स्थापना की, जहां चलते हुए ऑनलाइन वेबसाइट पर सूचीबद्ध ऑनलाइन व्यवसाय का अधिग्रहण किया गया।
कंपनी की सहायक कंपनियां अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, मीशो, धानी जैसे विभिन्न प्लेटफार्म पर विक्रेता हैं और होल्डिंग कंपनी के समान उत्पाद बेच रही हैं।

