Saturday, September 12, 2026 |
Home Business and Economyभारत से ई-कॉमर्स निर्यात में तेज़ी लाने के लिए अमेज़न और डीजीएफटी ने किया अपने सहयोग का विस्तार

भारत से ई-कॉमर्स निर्यात में तेज़ी लाने के लिए अमेज़न और डीजीएफटी ने किया अपने सहयोग का विस्तार

by Business Remedies
0 comments
  • देश भर के 47 प्रमुख जिलों में छोटे व्यवसायों के लिए वैश्विक व्यवसाय बनाने पर मार्गदर्शन प्रदान करने और क्षमता निर्माण सत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिएएमओयू का नवीनीकरणकिया गया
  • एमएसएमई के लिए स्थानीय ऑफलाइन नेटवर्क के रूप में निर्यात समुदायों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सहयोग
  • अमेज़नअपने निर्यात नेविगेटर टूल को डीजीएफटी के ट्रेड कनेक्ट पोर्टल के भीतर एकीकृत करेगी ताकि छोटे व्यवसाय और उद्यमी अपने निर्यात यात्रा के हर चरण में निर्यात से जुड़े नियमों के अनुपालन की आवश्यकताओं को समझ सकें

नई दिल्ली । अमेज़न और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आज भारत से ई-कॉमर्स निर्यात में तेज़ी लाने के लिए अपने सहयोग के विस्तार की घोषणा की। यह प्रारंभिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित है जिस पर नवंबर 2023 में हस्ताक्षर किया गया था। इसका उद्देश्य था, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार की जिलों को निर्यात केंद्र पहल के रूप में लाभ उठाना था। यह नवीनीकृत गठजोड़ देश भर में एमएसएमई को ई-कॉमर्स निर्यात में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधनों से लैस करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। श्री संतोष सारंगी (डीजीएफटी के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक), चेतन कृष्णस्वामी (उपाध्यक्ष, सार्वजनिक नीति – अमेज़न) और भूपेन वाकणकर (वैश्विक व्यापार निदेशक – अमेज़न इंडिया) की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया गया।

इस विस्तारित गठजोड़ के तहत भारत के ई-कॉमर्स निर्यात परितंत्र को और मज़बूत करने के लिए कई नई पहलों की शुरुआत होगी। इनमें 47 जिलों में विशेष प्रशिक्षण सत्र, डीजीएफटी के ट्रेड कनेक्ट पोर्टल के भीतर अमेज़न के एक्सपोर्ट नेविगेटर टूल का एकीकरण और एमएसएमई के लिए स्थानीय ऑफलाइन नेटवर्क के रूप में निर्यात समुदायों की स्थापना शामिल है। सहयोग एमएसएमई को उत्पाद चयन का विस्तार करने और निर्यात संचालन को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विभिन्न किस्म के आयोजन किये जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य है, ई-कॉमर्स निर्यात में अमेज़न की वैश्विक पहुंच तथा विशेषज्ञता को डीजीएफटी की स्थानीय विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भारतीय विक्रेताओं के लिए नए अवसर खोलना और यह निर्यात को बढ़ावा देने तथा स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

डीजीएफटी और अमेज़न ने अपने सहयोग के पहले साल के दौरान भारत के 20 जिलों में कई ई-कॉमर्स निर्यात संवर्धन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की। दिसंबर 2023 और दिसंबर 2024 के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों में अमेज़न के प्रतिनिधियों ने 3,000 से अधिक एमएसएमई को ई-कॉमर्स निर्यात और अमेज़न ग्लोबल मार्केटप्लेस पर बिक्री की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिभागियों को मौके पर ही सहायता और वास्तविक समय में प्रश्नों का समाधान प्राप्त हुआ। इन आयोजनों के बाद, अमेज़न ने इच्छुक विक्रेताओं को सहायता प्रदान की, उन्हें ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में सहायता की और उन्हें आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त करने, अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने और लिस्टिंग और विज्ञापन सहायता प्राप्त करने में मदद करने के लिए विश्वसनीय तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताओं से जोड़ा।

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक, डीजीएफटी श्री संतोष सारंगी ने कहा, “अमेज़ॅन के साथ हमारा निरंतर सहयोग प्रत्येक जिले को निर्यात केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी प्रारंभिक सफलता के आधार पर, हम वैश्विक बाजारों तक पहुँचने के लिए अधिक एमएसएमई का समर्थन करने के लिए अपना ध्यान 47 जिलों तक बढ़ा रहे हैं। इस साझेदारी से पहले ही 3,000 से अधिक एमएसएमई लाभान्वित हो चुके हैं, और हम इसकी वृद्धि को देखकर उत्साहित हैं। यह 2030 तक भारत से 200-300 बिलियन डॉलर के निर्यात को सक्षम करने के हमारे लक्ष्य के साथ पूरी तरह से मेल खाता है, जो दुनिया को ‘मेक इन इंडिया’ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है।”

अमेज़न इंडिया में वैश्विक व्यापार निदेशक, भूपेन वाकणकर ने कहा, “हम एमएसएमई और देश भर के उद्यमियों को मज़बूत वैश्विक कारोबार खड़ा करने और भारत के समग्र निर्यात में योगदान देने के लिए डीजीएफटी के साथ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। 2023 से हमारे सहयोग के आशाजनक परिणाम दिखे हैं और हम इस वर्ष 47 जिलों तक अपने संयुक्त फोकस का विस्तार करने की उम्मीद कर रहे हैं। अमेज़न का ध्यान सभी आकारों के व्यवसायों के लिए निर्यात को सरल और अधिक सुलभ बनाने पर है क्योंकि हम 2030 तक भारत से 80 बिलियन डॉलर का संचयी ई-कॉमर्स निर्यात संभव बनाने के अपने लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।”



You may also like

Leave a Comment