Friday, September 11, 2026 |
Home Business RemediesIran-linked operators ने Claude AI से US Naval Bases को बनाया निशाना

Iran-linked operators ने Claude AI से US Naval Bases को बनाया निशाना

Anthropic का दावा—AI की मदद से Naval Positions, सैन्यकर्मियों और संभावित कमजोरियों की जुटाई गई जानकारी

by Business Remedies
0 comments
Anthropic Claude AI and US naval assets amid concerns over AI misuse by Iran-linked operators

AI के दुरुपयोग का खुलासा: US-based AI कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसने एक Iran-linked account की पहचान कर उसे बाधित किया है। कंपनी के अनुसार, इस account ने उसके Claude AI मॉडल का इस्तेमाल US Naval Assets से जुड़ी सार्वजनिक जानकारी जुटाने और उसका विश्लेषण कर Targeting Recommendations तैयार करने के लिए किया।

Targeting Handbooks तैयार: Anthropic के मुताबिक, Iran-linked operators ने Claude की मदद से US Naval Positions को Track करने के लिए Open-source information का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर “Targeting Handbooks” तैयार किए। इसके लिए Claude की सहायता से बनाया गया एक Python Pipeline भी इस्तेमाल किया गया।

सैन्य जानकारी जुटाई: रिपोर्ट के अनुसार, जुटाई गई सामग्री में Public Military Photographs के Captions से मिले US Personnel के नाम, Ships और Aircraft के Transponder Identifiers, Commercial Satellite Imagery के लिए Query Scripts और US Naval Movements से जुड़ी Public Websites की Lists शामिल थीं।

Systems की कमजोरियों पर Research: Anthropic ने बताया कि Claude का इस्तेमाल Shipboard Systems की संभावित कमजोरियों का अध्ययन करने में भी किया गया। इनमें Maritime Satellite Terminals, Cisco Communications Equipment और Industrial Control Products शामिल थे। कंपनी के अनुसार Maritime VSAT Terminals से जुड़े ज्ञात CVEs को भी Catalog किया गया।

किसी Operation में इस्तेमाल हुआ या नहीं: Anthropic ने कहा कि Claude से तैयार की गई Intelligence का किसी विशेष Iranian Military Operation में इस्तेमाल हुआ या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब हाल में Iranian Forces और US Naval Assets के बीच तनाव बढ़ा है।

Khamenei से जुड़ी जानकारी भी: रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि Islamic Culture and Communications Organization से जुड़े एक account ने Claude पर पूर्व Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei के Funeral और Succession Plans से जुड़े विस्तृत Organisational Blueprints अपलोड किए थे।



You may also like

Leave a Comment