जयपुर। राजस्थान के कोटा आधारित के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड (केसीईआईएल) एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (“ईपीसी”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में क्यूआईपी के जरिए 45 करोड़ रुपए जुटाने और ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 11 करोड़ रुपए बढ़ाकर 13 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। जीवाईआर केपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड (मर्चेंट बैंकर) को क्यूआईपी के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर चुना गया है। 27 फरवरी 2025 को इस संबंध में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए ईओजीएम आयोजित की जाएगी।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां : के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड (केसीईआईएल) एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (“ईपीसी”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। वर्ष 2015 में कंपनी की स्थापना हुई थी। कंपनी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (“आरआरवीपीएनएल”) जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं का काम करती है।
कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की हैंडलिंग, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग, ट्रांसमिशन लाइनें, सबस्टेशनों का निर्माण, स्वचालन, विस्तार/संशोधन और मौजूदा बिजली प्रणालियों का विस्तार शामिल है। कंपनी 132 केवी सबस्टेशनों के संचालन और रखरखाव, 400 केवी स्तर तक के सबस्टेशनों के रखरखाव और 765 केवी स्तर तक उच्च वोल्टेज लाइनों के रखरखाव व खराबी आदि की स्थिति में रखरखाव के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है, जिसमें आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) का उपयोग भी शामिल है।
कंपनी के पास ग्राहकों का एक मजबूत आधार है, जिसमें राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी प्रसिद्ध सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। कंपनी वंडर सीमेंट लिमिटेड, एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड, गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, राज श्यामा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, डीआरएआईपीएल-जीसीसी (जेवी), डीएमआईए न्याति एलएलपी, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियों को भी सेवाएं प्रदान कर रही है।
कंपनी आईएसओ 9001:2015 के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के रूप में प्रमाणित है। कंपनी ने एक परियोजना को संकल्पना से पूरा होने तक ले जाने के लिए प्रमुख दक्षताओं के साथ आंतरिक संसाधनों को विकसित करने के लिए एक आंतरिक एकीकृत मॉडल अपनाया है।
वर्ष 2026 में कंपनी का नया प्लांट परिचालन शुरू कर देगा। कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी में विस्तार कर रही है। 30 सितंबर 2024 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 520 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की गई है।

