Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldElectrical and Fire Solutions Company ‘Rulka Electricals Limited’ को मिले करीब 1.48 करोड़ रुपए के ऑर्डर

Electrical and Fire Solutions Company ‘Rulka Electricals Limited’ को मिले करीब 1.48 करोड़ रुपए के ऑर्डर

by Business Remedies
0 comments
Rulka Electricals Limited

जयपुर। मुंबई आधारित ‘Rulka Electricals Limited’ इलेक्ट्रिकल और अग्निशमन समाधान देने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को कई ग्राहकों से 1.48 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी को पलावा, महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल वर्क के लिए 26,54,294 रुपए, पूणे, महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल वर्क के लिए 1,17,70,871 रुपए, पूणे, महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल वर्क के लिए 4,13,048 रुपए के आर्डर मिले हैं। इस प्रकार कंपनी को कुल 1,48,38,213 रुपए के आर्डर मिले हैं।

यह करती है कंपनी: मई 2013 में स्थापित, Rulka Electricals Limitedदेश की प्रमुख इलेक्ट्रिकल और अग्निशमन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी विद्युत समाधान, विद्युत पैनल, सौर ईपीसी अनुबंध, टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं, विद्युत वाणिज्यिक औद्योगिक सेवाएं, रखरखाव सेवाएं, विद्युत अनुबंध, और डेटा और वॉयस केबलिंग स्थापना सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ये सेवाए, वेयरहाउसिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हॉस्पिटल, होटल, रिटेल और थिएटर जैसे विभिन्न क्षेत्रों को प्रदान करती है।

कंपनी के एकीकृत संचालन में परियोजना की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी अपना फीसदी राजस्व टर्नकी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से हासिल करती है, जिसमें इंजीनियरिंग, डिज़ाइन और परामर्श सेवाओं के साथ-साथ सामग्री और श्रम दोनों शामिल हैं। कंपनी की सेवाओं में विद्युत सेवाएं, अग्निशमन प्रणालियां, सुरक्षा प्रणालियां, सार्वजनिक उद्बोधन प्रणाली, अभिगम नियंत्रण प्रणाली, ऑडियो-वीडियो सिस्टम सेवाएं, सीसीटीवी सिस्टम सेवाएं, आईटी एवं नेटवर्किंग सेवाएं और सौर प्रणाली संबंधित सेवाएं शामिल हैं। फरवरी 2024 तक कंपनी ने 93 से अधिक परियोजनाएं पूरी की हैं। कंपनी ने देश के 17 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान की है।

कंपनी को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।



You may also like

Leave a Comment