323

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। सर्दियाँ शुरू हो रही हैं उसे महसूस करते हुए ‘ÒEAR Welfare FoundationÓ ( A Social service Vertical of EAR ) की ओर से आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम- आशादीप संस्थान , मानसरोवर में 37 बुजुर्ग महिला व पुरुषों को रज़ाईयां व बेडशीट भेंट की गई। इस हेतु ईएआर वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष एन. के. जैन, कान्हा गुप्ता, निदेशक पूजा गुप्ता एवं मणिपाल यूनिवर्सिटी के अनेकों छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया व उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया तथा आर्थिक सहयोग व खाद्य सामग्री भी दी।

