Wednesday, July 15, 2026 |
Home AutomobileEider Cycles ने आधुनिक शहरी यात्रियों के लिए पेश की नई ETB 200 ई-बाइक

Eider Cycles ने आधुनिक शहरी यात्रियों के लिए पेश की नई ETB 200 ई-बाइक

कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इस ई-बाइक पर पाएं 18% की छूट

by Business Remedies
0 comments
Eider Cycles introduces new ETB 200 e-bike for the modern urban commuter

Delhi, 06 नवंबर 2024 – टाटा समूह की एक कंपनी स्ट्राइडर साइकिल ने ETB 200 को लॉन्च करके अपनी ई-बाइक रेंज का विस्तार किया है। ETB 200 ई-बाइक को सुविधा और सस्टेनेबिलिटी चाहने वाले शहरी यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे आप ऑफिशियल कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 18% तक की छूट के साथ ₹33,595 की विशेष कीमत पर खरीद सकते हैं। यह छूट सीमित समय के लिए लागू होगी। प्रैक्टिकल और स्प्लैश-प्रूफ बाहरी बैटरी इस ई-बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। देश भर में ग्रीन मोबिलिटी को अपनाने को प्रोत्साहित करने की भारत सरकार की पहल के अनुरूप होने की वजह से यह लॉन्च और भी महत्वपूर्ण है।

 

स्ट्राइडर साइकिल के बिज़नेस हेड श्री राहुल गुप्ता ने कहा, “भारत में हो रहे ऊर्जा परिवर्तन को गति देने में इलेक्ट्रिक साइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपने ग्राहकों के लिए अभिनव, यूज़र्स के अनुकूल और पर्यावरण के प्रति जागरूक उत्पाद लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और ETB 200 उसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। अपनी अनूठी बाहरी बैटरी के साथ, यह मॉडल आज के शहरी यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करता है, उन्हें सुविधा प्रदान करता है। टाटा समूह की विरासत और हमारे स्थिरता लक्ष्यों के आधार पर, हमारी ई-बाइक उपभोक्ताओं को एक पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल विकल्प प्रदान करती है और शहरी यातायात की मांगों को आसानी से पूरा करती है।”

 

ETB-200 27 DD MBlk Teal ETB-200 27 DD MBlk DMCGry

ETB 200 साइकिल ग्रे और टील रंगों में उपलब्ध है

 

स्ट्राइडर ETB 200 अपने 36V हाई-परफॉरमेंस, स्प्लैश-प्रूफ बाहरी बैटरी के साथ स्टाइल और व्यावहारिकता का बेहतरीन मिलाप है। इसके साथ दो साल की वारंटी है। बिना परेशानी के चार्जिंग के लिए इस बैटरी को आसानी से निकाला जा सकता है। सिर्फ 4 घंटों में यह बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और 40 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसीलिए शहर में आने-जाने और वीकेंड ट्रिप दोनों के लिए ETB 200 ई-बाइक बहुत बढ़िया है। ऑटोमैटिक पावर कट-ऑफ सिस्टम के साथ सस्पेंशन फोर्क और डुअल डिस्क ब्रेक जैसी उन्नत सुविधाएं एक सहज और सुरक्षित सवारी का अनुभव प्रदान करती हैं।

 

भारत का ईवी बाज़ार बढ़ रहा है, स्ट्राइडर की विस्तारित ई-बाइक रेंज दोपहिया वाहन सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण विकास को दर्शाती है। इसमें राइडर को इलेक्ट्रिक सहायता की अतिरिक्त सुविधा के साथ पारंपरिक साइकिल की आज़ादी भी मिलती है, लंबी दूरी और चुनौतीपूर्ण इलाकों की यात्रा और भी आसान हो जाती है।



You may also like

Leave a Comment