Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Lakshya Powertech Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Lakshya Powertech Limited’ का IPO

निवेशक 18 अक्टूबर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Lakshya Powertech Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘Lakshya Powertech Limited’ विशेषतौर पर मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सर्विसेज में इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ बकाया उधारों का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान,कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १८ अक्टूबर को बंद होगा। संबंध में जानकारी हासिल की।

यह करती है कंपनी: 2012 में स्थापित, Lakshya Powertech Limited ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेवाओं में विशेषज्ञता वाली एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म के रूप में शुरुआत की थी। कंपनी ने गैस-चालित बिजली संयंत्रों और बड़ी बिजली उत्पादन परियोजनाओं के लिए फ्रीलांस बिजली उत्पादन परामर्श से संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) तक तेजी से विस्तार किया है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 34.21 करोड़ रुपए एवं 1.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 53.11 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 149.41 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 15.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31अगस्त 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 58.15 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है।

31 अगस्त 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 10.33 फीसदी दर्ज किया गया है। 31 अगस्त 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 94.15 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 37.70 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 30.39 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 29.16 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.83 गुना दर्ज किया गया है।

IPO के संबंध में जानकारी:Lakshya Powertech Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 18 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 27,72,800 शेयर 171 से 180 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 49.91 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment