Sunday, July 5, 2026 |
Home Commodityटाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में ‘घर घर सोलर’ पहल का शुभारंभ किया

टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में ‘घर घर सोलर’ पहल का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/वाराणसी

स्थायी ऊर्जा समाधानों में अग्रणी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के हर घर को स्वच्छ ऊर्जा से उज्वल करने के उद्देश्य से अपनी  परिवर्तनकारी रूफटॉप सोलर पहल शुरू की है।

‘घर-घर सोलर, टाटा पावर के संग’ इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरूआत वाराणसी से की गयी है। इसमें आधुनिकतम रूफटॉप सोलर समाधानों (आरटीएस) के माध्यम से निवासियों की अच्छी वित्तीय बचत होगी और पर्यावरणीय लाभ भी मिलेंगे। राज्य में उपभोक्ता रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर अधिकतम 1,08,000 रुपये तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इसमें 3 किलोवाट तक के लिए केंद्र सरकार की 78,000 रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से 3 किलोवाट तक के लिए अधिकतम 30,000 रुपये (15,000 रुपये प्रति किलोवाट) की सब्सिडी शामिल होगी, जो केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। गुणवत्ता और नवाचार के प्रति टाटा पावर सोलर की प्रतिबद्धता की वजह से यह पहल क्षेत्र में ऊर्जा उपलब्धता और स्थिरता को  बढ़ावा देगी।

शुभारंभ समारोह में, टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि स्थायी ऊर्जा भविष्य को आगे बढ़ाना टाटा पावर सोलर में हमारा मिशन है। उत्तर प्रदेश में हमारे रूफटॉप सोलर समाधानों की शुरूआत करके, हम निवासियों को उनके ऊर्जा बिलों को भारी मात्रा में कम करने और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान करने का सर्वोत्तम उपलब्ध अवसर प्रदान करते हैं। हमारी तीन दशकों की विशेषज्ञता, बाइफेसियल मॉड्यूल जैसी उन्नत तकनीक, आसान फाइनेंसिंग, प्रशिक्षित कार्यबल और मजबूत चैनल पार्टनर नेटवर्क सौर ऊर्जा को बिना किसी परेशानी के अपनाए जाने की गारंटी देते हैं।

टाटा पावर के सोलर पैनल आधुनिकतम और भारत में निर्मित हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करते हुए लंबे समय तक काम करते हैं। उनके बाइफेसियल पैनल प्रकाश दोनों तरफ अब्सॉर्ब करते हैं, जिससे कम जगह में उच्च दक्षता की गारंटी मिलती है। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए और सौर ऊर्जा को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए लचीले फाइनेंसिंग विकल्प भी प्रस्तुत किए हैं। कुशल टेक्निशियन्स की टीम इंस्टालेशन प्रक्रिया बहुत ही सहजता से करती है और रखरखाव सहायता भी सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, टाटा पावर सोलर पूछताछ से लेकर इंस्टालेशन तक सब कुछ केवल 7 दिनों में करने की गारंटी देता है, ग्राहकों के लिए बाजार में मौजूद दूसरी कंपनियों के मुकाबले डाउनटाइम काफी कम रहता है।

उत्तर प्रदेश के निवासी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्थानीय सब्सिडी से लाभ उठा सकते हैं, जिससे सौर ऊर्जा को अपनाना और भी अधिक आकर्षक हो जाता है। ये सब्सिडी और बिजली बिलों में भारी बचत घर के मालिकों को बहुत ही अच्छी वित्तीय राहत प्रदान करती है। सौर ऊर्जा को अपनाने से भारी आर्थिक लाभ मिलते हैं। लगभग 1.08 लाख रुपये (1.08 लाख रुपये की सब्सिडी का दावा किया जा सकता है) के शुरूआती निवेश के साथ 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाने वाला एक सामान्य परिवार प्रतिदिन 12 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है, जो प्रति माह लगभग 360 यूनिट है।



You may also like

Leave a Comment