Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Specialश्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था मानसरोवर की वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था मानसरोवर की वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

वार्षिक प्रतिवेदन में वर्ष भर की धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था, मानसरोवर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार 7 जुलाई को संघ अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ‘राजा’ की अध्यक्षता में हुआ। सभा का शुभारम्भ मंगलाचरण के साथ किया गया तथा गत सभा की कार्यवाही का पठन उपाध्यक्ष धर्म चंद जैन द्वारा किया गया, जिसका सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
संघ मंत्री प्रकाश लोढ़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन में वर्ष भर की धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं राजेन्द्र प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा सभा सदस्यों ने उसे पारित किया।
अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ‘राजा’ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही गतवर्ष का भव्य चातुर्मास हुआ है तथा पूर्व की भांति ही इस वर्ष भी आपका सहयोग अपेक्षित है और सभी को चातुर्मास काल मे अधिक से अधिक धर्म लाभ लेना है। अंत में ज्ञानचंद दुनिवाल द्वारा सभी का आभार वयक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर अल्पहार की व्यवस्था भी रखी गई।



You may also like

Leave a Comment