जयपुर। Infrastructure एवं Renewable Energy क्षेत्र की कंपनी Current Infraprojects Limited को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के Electricity Department द्वारा तीन वर्षों की अवधि के लिए L1 Bidder के रूप में Empanelled किया गया है। जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह Empanelment 24 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।
इस महत्वपूर्ण Empanelment के अंतर्गत कंपनी लक्षद्वीप की सरकारी इमारतों पर Capex Mode के तहत Battery Energy Storage System युक्त Distributed Hybrid Grid-connected Rooftop Solar PV Power Plants की Design, Engineering, Supply, Installation, Testing, Commissioning और व्यापक Operation एवं Maintenance का कार्य करेगी। इस Programme के अंतर्गत कुल 2,107 KW Rooftop Solar PV System और 5,525 KWh Battery Energy Storage System की क्षमता स्थापित करने की योजना है।
कंपनी के अनुसार, संबंधित Departments की आवश्यकताओं और शर्तों के अनुरूप समय-समय पर Specific Work Orders जारी किए जाएंगे। इस उपलब्धि से भारत के मानचित्र पर कंपनी की मौजूदगी में लक्षद्वीप जैसा नया क्षेत्र जुड़ गया है, साथ ही कंपनी के Battery Energy Storage System Portfolio को भी बड़ी मजबूती मिली है।
