Sunday, November 22, 2026 |
Home Automobileजयपुर की सड़कों पर दौड़ी Hyundai BAYON Rally

जयपुर की सड़कों पर दौड़ी Hyundai BAYON Rally

AI और स्मार्ट मोबिलिटी के साथ दिया सुरक्षित सफर का संदेश

by Business Remedies
0 comments

Generative AI तकनीक, एडवांस सेफ्टी और प्रीमियम कम्फर्ट के साथ Hyundai BAYON ने पेश की भविष्य की ड्राइविंग की झलक

जयपुर। स्मार्ट मोबिलिटी, अत्याधुनिक तकनीक और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Hyundai Motor India Limited की ओर से शनिवार को जयपुर में भव्य Hyundai BAYON Smart Mobility & Road Safety Awareness Rally का आयोजन किया गया। ‘Drive Safe… Live Safe… Build a Safer Jaipur’ थीम पर आयोजित इस रैली को Hyundai Motor India के Regional Sales Head श्री दिग्विजय विलासराव पाटिल, Marketing Manager श्री अखिलेश दाधीच सहित Dealer Principals श्री कर्ण लेकर, श्री शलभ मेहता, श्री कवि शर्मा, श्री जय बंसल, श्री कुमार जगवानी, सुश्री हीरल जगवानी, श्री निमिष अरोड़ा और श्री हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे। इनके साथ Territory Sales Managers, Jaipur Hyundai Dealerships General Managers एवं विभिन्न Hyundai Regional Office और डीलरशिप के वरिष्ठ अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।

रैली को सुबह 8.30 बजे सी स्कीम से फ्लैग ऑफ किया गया

रैली का काफिला Sansar Chandra Road से होते हुए Raja Park, Malviya Nagar, Jagatpura, Sitabari, Mansarovar, Shyam Nagar, Vaishali Nagar और VKI जैसे जयपुर के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरा। रैली के रूट में Hindustan Hyundai, PL Hyundai, Arora Hyundai, Ardor Hyundai, Crossland Hyundai और Roshan Hyundai के विभिन्न लोकेशन भी शामिल रहे। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में Hyundai BAYON की आकर्षक मौजूदगी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Generative AI से बदलेगा ड्राइविंग का अनुभव

Hyundai BAYON की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट Generative AI Voice Assistant है। यह तकनीक सामान्य बातचीत के माध्यम से ड्राइवर को मौसम, यात्रा की योजना, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराने में मदद करती है। इसमें 12.3 इंच के दो कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, NVIDIA आधारित Connected Car Navigation Cockpit, 70 से अधिक Hyundai Bluelink कनेक्टेड फीचर्स और Over-the-Air (OTA) अपडेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

कम्फर्ट और सेफ्टी का आधुनिक संगम

ड्राइविंग को अधिक आरामदायक बनाने के लिए BAYON में Intelligent Variable Transmission (iVT), इलेक्ट्रिक 8-वे ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 505 लीटर का बूट स्पेस, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और प्रीमियम Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS के 23 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स, 6 एयरबैग, Electronic Stability Control, Surround View Monitor और Blind View Monitor जैसी तकनीकें उपलब्ध हैं। वाहन का स्ट्रक्चर भी 5-स्टार भारतीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप इंजीनियर किया गया है।

BAYON के साथ Test Drive & Win का शानदार मौका

Hyundai BAYON की लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक Test Drive & Win ऑफर भी पेश किया गया है। BAYON की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,99,900 रखी गई है। ग्राहकों को चुनिंदा वेरिएंट पर सीमित अवधि के लिए ₹99,900 तक के शुरुआती लाभ दिए जा रहे हैं।

इन लाभों में Exchange Bonus या Loyalty Bonus, 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की Extended Warranty तथा 2 साल या 40,000 किलोमीटर का Complimentary Shield of Trust शामिल है।

इसके साथ ही Hyundai BAYON की टेस्ट ड्राइव लेने वाले ग्राहकों को कुल ₹1 करोड़ मूल्य के Amazon Vouchers जीतने का मौका भी मिलेगा। कंपनी ने ग्राहकों से जल्द से जल्द Hyundai BAYON की टेस्ट ड्राइव लेने और इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है। ऑफर के नियम एवं शर्तें लागू होंगी।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर

रैली का उद्देश्य केवल नई कार और उसकी आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना भी था। रैली के माध्यम से सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया गया। इस पहल के जरिए Hyundai ने यह संदेश दिया कि स्मार्ट मोबिलिटी का वास्तविक उद्देश्य तकनीक के साथ-साथ प्रत्येक यात्री की सुरक्षा और बेहतर ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करना है।

Hyundai BAYON – Intelligence That Moves. स्मार्ट तकनीक, बेहतर कम्फर्ट और सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम।



You may also like

Leave a Comment