नई दिल्ली। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ आधारित एकीकृत आयरन और स्टील इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Behari Lal Engineering Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने सभी प्रमुख मापदंडों पर मजबूत वृद्धि दर्ज की है। Metal Rolls, Engineering Castings और Specialty Alloy Steels की निरंतर मांग के दम पर दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 21.7 प्रतिशत बढ़कर 154.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 126.6 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 19.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 255.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 305.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
मुनाफे और मार्जिन के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां दूसरी तिमाही में सकल लाभ सालाना आधार पर 19.9 प्रतिशत बढ़कर 60.9 करोड़ रुपये से 73.0 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहली छमाही में यह 20.8 प्रतिशत बढ़कर 147.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन लाभ (EBITDA) दूसरी तिमाही में 26.9 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 21.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया और EBITDA मार्जिन 74 बेसिस पॉइंट सुधरकर 17.2 प्रतिशत से 17.9 प्रतिशत हो गया। पहली छमाही की बात करें तो EBITDA 25.1 प्रतिशत बढ़कर 45.9 करोड़ रुपये से 57.4 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 78 BPS बढ़कर 18.8 प्रतिशत पर पहुंच गया। कर पूर्व लाभ दूसरी तिमाही में 29.5 प्रतिशत बढ़कर 23.4 करोड़ रुपये तथा पहली छमाही में 26.0 प्रतिशत बढ़कर 49.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसी प्रकार, कर पश्चात शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 27.7 प्रतिशत की छलांग लगाकर 13.6 करोड़ रुपये से 17.4 करोड़ रुपये (कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 53 बेसिस पॉइंट बढ़कर 11.3 प्रतिशत) और पहली छमाही में 26.0 प्रतिशत बढ़कर 29.0 करोड़ रुपये से 36.6 करोड़ रुपये (कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 58 बेसिस पॉइंट बढ़कर 12.0 प्रतिशत) हो गया। इस दौरान कंपनी का Diluted EPS दूसरी तिमाही में 22.1 प्रतिशत बढ़कर 4.3 रुपये और पहली छमाही में 23.4 प्रतिशत बढ़कर 9.2 रुपये रहा।
वित्तीय परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए Behari Lal Engineering Limited के पूर्णकालिक निदेशक लवलीश गर्ग ने कहा कि, “एक Listed Company के रूप में यह कंपनी की दूसरी तिमाही है, जो निरंतर प्रगति और हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि कंपनी की Order Book बढ़कर 179.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है और कंपनी दूसरी छमाही में पूरी तरह से कर्ज-मुक्त होकर प्रवेश कर रही है, जिससे विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। कंपनी मंडी गोबिंदगढ़ स्थित अपनी इकाइयों में क्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए निवेश कर रही है तथा ऐसे विशेष रोल ग्रेड्स विकसित कर रही है, जिनका भारत आज बड़े पैमाने पर आयात करता है। साथ ही Steel, Engineering, Power और Defence क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ अपने काम को और गहरा कर रही है।”
कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 1995 में स्थापित और पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में मुख्यालय वाली Behari Lal Engineering Limited तीन दशकों के अनुभव वाली एक एकीकृत आयरन और स्टील इंजीनियरिंग कंपनी है, जो अगस्त 2026 में BSE और NSE पर सूचीबद्ध हुई। मंडी गोबिंदगढ़ में दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का संचालन करने वाली इस कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 1,19,690 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) है, जिसमें Steel Melting Shop की क्षमता उपयोगिता 89.1 प्रतिशत और Rolling Mill की 87.4 प्रतिशत रही है। 5-Star Green Steel मान्यता प्राप्त यह कंपनी 1,902 ग्राहकों के मजबूत आधार (75.4 प्रतिशत रिपीट ग्राहक) के साथ Customized Metal Rolls, Engineering Castings, Alloy Steel और Forging Products का निर्माण करती है।
