जयपुर। मुंबई आधारित चार दशकों से अधिक के अनुभव वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी Om Freight Forwarders Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा 13 नवंबर 2026 को स्वीकृत आंकड़ों के अनुसार, Project Cargo व्यवसाय में मजबूत मांग के दम पर दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 78.00 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 202.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 113.84 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी राजस्व में 4.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पहली तिमाही में 193.35 करोड़ रुपये रहा था।
मुनाफे और मार्जिन के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां दूसरी तिमाही में परिचालन लाभ (EBITDA) सालाना आधार पर 92.38 प्रतिशत बढ़कर 8 करोड़ रुपये से 15.39 करोड़ रुपये हो गया, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 33.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 57 बेसिस पॉइंट सुधरकर 7.03 प्रतिशत से 7.60 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो पहली तिमाही के 5.96 प्रतिशत के मुकाबले 164 BPS अधिक है। इसी प्रकार, कर पश्चात शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 118.97 प्रतिशत के उछाल के साथ 4.06 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछली तिमाही के 7.30 करोड़ रुपये से 21.78 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध लाभ मार्जिन भी सालाना आधार पर 82 BPS बढ़कर 3.57 प्रतिशत से 4.39 प्रतिशत हो गया है।
वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी प्रबंधन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहद मजबूत रही है और दूसरी तिमाही के नतीजे सभी प्रमुख वित्तीय मानकों पर स्वस्थ वृद्धि को दर्शाते हैं। प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी ने अपने IPO के माध्यम से जुटाई गई राशि का सफलतापूर्वक उपयोग व्यावसायिक संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण खरीदने में किया है, जिससे परिचालन बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और सेवा वितरण क्षमताओं में सुधार आएगा। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधन ने कहा कि कंपनी Project Cargo व्यवसाय पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगी और क्षमताओं को मजबूत करने तथा विस्तार में निवेश करती रहेगी।
कंपनी प्रोफाइल : मुंबई में मुख्यालय वाली Om Freight Forwarders Limited चार दशकों से अधिक की विशेषज्ञता रखने वाली तीसरी पीढ़ी की अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। पांच महाद्वीपों में अपने कार्यालयों और सहयोगियों के नेटवर्क के माध्यम से कंपनी भारत और विदेशों में 700 से अधिक स्थानों पर सेवाएं प्रदान करती है, जिसमें भारत के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों, हवाई अड्डों व बंदरगाहों के साथ-साथ चीन, हांगकांग, ब्रिटेन और सिंगापुर स्थित विदेशी कार्यालय शामिल हैं। MTO, IATA और FIATA जैसी प्रमुख उद्योग मान्यताओं से युक्त यह कंपनी समुद्र, वायु, सड़क और रेल मार्ग से End-to-End Logistics, Custom Clearance, Warehousing और Distribution Solutions प्रदान करती है।
