कवाई, 17 नवंबर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन, कवाई द्वारा अपनी नियमित स्वास्थ्य सेवा अदाणी चल चिकित्सा इकाई के माध्यम से आसपास के गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए।
इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूक करना तथा समय पर इसकी पहचान, नियमित जांच और बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा। Adani Foundation द्वारा 13 वर्षों से प्लांट के आसपास के गांवों में सोमवार से शुक्रवार तक नियमित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस पहल के अंतर्गत अदाणी चल चिकित्सा इकाई प्रतिदिन पांच गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है, इसके साथ ही चल चिकित्सा इकाई तक पहुंचने में असमर्थ वृद्धजनों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त मरीजों को उनके घर पर जाकर भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इसके अतिरिक्त समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य दिवसों एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अदाणी चल चिकित्सा इकाई के द्वारा अपनी नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से साथ-साथ ग्राम नयागांव, फूलबड़ौदा, मुकंदपुरा एवं चौथया में मधुमेह जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अदाणी चल चिकित्सा टीम के डॉ हर्ष नेहरा द्वारा मधुमेह के लक्षणों, जोखिम कारकों, समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को बताया गया कि समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से मधुमेह के प्रभावों को नियंत्रित करने तथा इससे होने वाली जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम “मधुमेह पर शुरुआती कार्रवाई” (Early Action on Diabetes) के संदेश के अनुरूप लोगों को जागरूकd किया गया कि मधुमेह की समय पर पहचान और आवश्यक कदम उठाना बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण है।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
