जयपुर | बिजऩेस रेमेडीज। गीतांजलि अस्पताल, निवारू रोड, झोटवाड़ा में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ रामबाबू गर्ग, (सीनियर लेप्रोस्कोपी एवं प्लास्टिक सर्जन), डॉ गीतांजलि गर्ग (स्त्री एवं नि:संतान विशेषज्ञ), डॉ अनिल कुमावत (मनोचिकित्सक), डॉ विजय अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ) ने अपनी उपस्थिति दी और निशुल्क परामर्श किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह परसरामपुरिया (पार्षद वार्ड नंबर 14) कृष्ण अवतार जी अग्रवाल, अखिलेश गर्ग, श्रीकांत अग्रवाल, विनीता, उषा, नमिता, टीना, अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि, अग्रवाल समाज संगठन (निवारू/कालवाड़ रोड) ने भी अपना सहयोग दिया। शिविर में 124 लोगों ने लाभ लिया।

