Friday, October 9, 2026 |
Home Metro City Specialसुंदरम क्लब ने दीपावली वार्षिक मिलन समारोह मनाया

सुंदरम क्लब ने दीपावली वार्षिक मिलन समारोह मनाया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़
सुंदरम क्लब ने अपना दीपावली वार्षिक मिलन समारोह ४ अक्टूबर को मनाया, जिसमें लगभग चार सौ सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी सदस्य युगलों सहित पधारे, जहां मधुर संगीत की ध्वनि के साथ इत्र लगाकर स्वागत किया गया। यह मुगल शैली से प्रेरित उत्सव था, इसलिए पूरी सजावट मुगल शैली पर आधारित थी, और समारोह में मनोरंजन के लिए बाहर से कव्वाल आए हुए थे, और नृत्य कलाकार आए हुए थे, वे बहुत सुंदर प्रस्तुति दे रहे थे। सभी सदस्यों ने भी नृत्य करके और ताश खेलकर अलग-अलग तरीकों से आनंद लिया और कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन की बहुत विविधता थी। संस्था की अध्यक्ष रेखा सोमानी और संस्थापिका संतोष नवाल ने बताया कि पूरे वर्ष में लगभग ऐसे ही आठ से नौ कार्यक्रम संस्था द्वारा आयोजित किए जाते हैं, इस वर्ष संस्था को पूरे पैंतीस वर्ष हो गए है।



You may also like

Leave a Comment