Friday, October 9, 2026 |
Home Corporate WorldKotyark Industries Limited की Board Meeting 12 अक्टूबर को, Fund जुटाने और Equity Shares जारी करने पर होगा विचार

Kotyark Industries Limited की Board Meeting 12 अक्टूबर को, Fund जुटाने और Equity Shares जारी करने पर होगा विचार

by Business Remedies
0 comments
Kotyark Industries Limited

जयपुर। देश की प्रमुख Bio-Diesel निर्माता कंपनियों में शुमार Kotyark Industries Limited के निदेशक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 12 अक्टूबर 2026 को कंपनी के वडोदरा स्थित Registered Office में आयोजित होने जा रही है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बैठक में कंपनी के expansion और financial strengthening के लिए कई अहम proposals पर विचार और approval किया जाएगा।

बैठक के मुख्य agenda में Preferential Basis पर Promoter Group और Public Category के shareholders को Equity Shares या Convertible Warrants जारी कर fund जुटाने के proposal पर discussion शामिल है। इसके साथ ही, SEBI के नियमों के तहत eligible employees के लिए Equity Shares जारी करने के proposal पर भी Board की मुहर लग सकती है।

Company Profile:

Kotyark Industries Limited भारत के Renewable Energy क्षेत्र की एक dynamic और तेजी से बढ़ती हुई कंपनी है, जो मुख्य रूप से Bio-Diesel के निर्माण और संबंधित products के development में expertise रखती है। कंपनी का Registered Office वडोदरा, गुजरात में है, जबकि इसकी अत्याधुनिक Manufacturing Unit सिरोही जिला, राजस्थान के स्वरूपगंज RIICO Industrial Area में स्थापित है।

कंपनी environment-friendly fuel options को बढ़ावा देकर देश को Green Energy के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। Kotyark Industries Limited National Stock Exchange और Bombay Stock Exchange, दोनों प्रमुख भारतीय stock markets में listed है और अपने transparent Corporate Governance व sustainable energy solutions के लिए market में एक मजबूत पहचान रखती है।



You may also like

Leave a Comment