Saturday, October 3, 2026 |
Home Automobileसितंबर में Electric two-wheeler की बिक्री 7.7% बढ़ी

सितंबर में Electric two-wheeler की बिक्री 7.7% बढ़ी

by Business Remedies
0 comments

TVS Motor 26.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर, Bajaj Auto दूसरे नंबर पर रहा

देश में सितंबर में Electric two-wheeler की बिक्री में करीब 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने Electric two-wheeler की करीब 1.97 लाख यूनिट बिकी हैं। इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच इस बाजार में करीब 15.61 लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है। पिछले कुछ महीनों में नए Models और Petrol की कीमत बढ़ने से भी Electric two-wheeler की बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है।

  1. TVS Motor की सबसे अधिक हिस्सेदारी

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के हवाले से एक Media Report में बताया गया है कि सितंबर में Electric two-wheeler के बाजार में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto करीब 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रहा। इस बाजार में Ather Energy 14.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे और Hero MotoCorp 11.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर रहा। कई महीनों तक Electric two-wheeler के बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric को सितंबर में झटका लगा है और उसकी हिस्सेदारी घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई।

  1. बड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ने का संकेत

पिछले महीने के आंकड़ों से इस बाजार में बड़ी Vehicle Companies की हिस्सेदारी बढ़ने का भी संकेत मिल रहा है। Electric two-wheeler के बाजार में TVS Motor, Bajaj Auto और Hero MotoCorp की संयुक्त रूप से बड़ी हिस्सेदारी है। दोपहिया वाहनों के बाजार में मजबूत स्थिति रखने वाली इन कंपनियों को अपने Distribution Network और Production Capacity का फायदा मिल रहा है। इन कंपनियों की बाजार में पहले से मजबूत मौजूदगी और व्यापक Distribution व्यवस्था Electric two-wheeler की बिक्री बढ़ाने में मदद कर रही है।

  1. TVS ने iQube का विशेष संस्करण उतारा

पिछले महीने TVS Motor ने iQube Electric Scooter की 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार होने पर इसका विशेष संस्करण लॉन्च किया था। iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी दी गई है। इस Electric Scooter की कीमत Rs. 1,40,138 Ex-showroom है। कंपनी ने इस Special Edition को नए Aurora Green Dual-tone में उपलब्ध कराया है। TVS Motor के अनुसार, यह रंग Northern Lights से प्रेरित है। Electric Scooter में MillionR की Badging और Premium Seat Upholstery दी गई है, जो इसे iQube के दूसरे Versions से अलग बनाती है।

  1. Storage Capacity भी बढ़ाई गई

हालांकि iQube MillionR Special Edition इस Electric Scooter के 3.5 kWh वाले Version के लगभग समान है। नए Electric Scooter में वही Battery और Motor दी गई है। हालांकि, TVS Motor ने इसमें आगे की तरफ सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह जोड़ी है। इससे इसकी कुल Storage Capacity 32 लीटर से बढ़कर 35 लीटर से कुछ अधिक हो गई है। इस बदलाव के साथ कंपनी ने Scooter में Utility बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है।

 



You may also like

Leave a Comment