- भारतीय नौसेना का 25 सदस्यों का दल TVS Ronin मोटरसाइकिलों पर महाराष्ट्र में 1,600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा।
- इस अभियान के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े दस ऐतिहासिक किलों की यात्रा कर भारतीय नौसेना में career के अवसरों के बारे में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मुंबई/बेंगलुरु, 30 सितंबर, 2026: भारतीय नौसेना ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जानी-मानी global manufacturer TVS Motor Company के सहयोग से आज मुंबई के नेवीनगर स्थित कोहली स्टेडियम से ‘Fleet to Forts’ motorcycle अभियान को हरी झंडी दिखाई।
14 दिन की इस यात्रा में 1,600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी और छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े 10 किलों का दौरा किया जाएगा। इनमें वे किले भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में UNESCO की World Heritage List में “भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य” (Maratha Military Landscapes of India) के तौर पर शामिल किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं के बीच Indian Navy में career के अवसरों के बारे में awareness बढ़ाना भी है। इसमें अग्निपथ योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो भारत सरकार का Armed Forces में officer rank से नीचे के personnel के लिए short-term recruitment programme है।
कैप्टन शेखर देशपांडे के नेतृत्व में 25 सदस्यों के इस दल में Officer, Sailor और Agniveer शामिल हैं। इनमें महिला Officer और महिला Agniveer के साथ-साथ नौसेना community की महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे भारतीय नौसेना के ‘नारी शक्ति’ पर जोर रेखांकित होता है। महाराष्ट्र के अंदरूनी कस्बों और गांवों से होकर गुजरने वाले इस रोमांचक रास्ते को भारतीय नौसेना के riders TVS Ronin मोटरसाइकिलों पर तय करेंगे। भारतीय नौसेना के साथ इस गठजोड़ से TVS Motor Company को उन परिदृश्यों के जरिए युवा भारतीयों तक नए स्थानों-अवसरों की तलाश, रोमांच और दोस्ती की कहानियां पहुंचाने का मौका मिला है, जिन्होंने भारत की सामुद्रिक विरासत को आकार दिया है।
भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान के Vice Admiral Rahul Vilas Gokhale ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय नौसेना deep sea के लिहाज से प्रमुख ताकत बनी हुई है और रोमांच, खोज और लोगों तक पहुंचने की उसकी भावना इस “Fleet to Forts” motorcycle अभियान में बखूबी दिखती है। उन्होंने कहा कि ये किले दूरदर्शिता, साहस, संगठन, मजबूती और बहुत मुश्किल परिस्थितियों में भी जबरदस्त सैन्य क्षमता के निर्माण की काबिलियत की स्थायी मिसाल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी maritime capability निर्माण के लिहाज से प्रेरणा का लगातार स्रोत हैं। उन्होंने riders से यह भी कहा कि वे युवाओं तक गर्व के साथ देश की सेवा करने का संदेश पहुंचाएं और इस अवसर का इस्तेमाल महाराष्ट्र की अद्भुत संस्कृति, communities, नजारों और विरासत का आनंद लेने के लिए करें, जो इसे इतना विशिष्ट बनाते हैं।
TVS Motor Company के Business Head – Premium, श्री विमल सुम्बली ने इस अवसर पर कहा, “हमें ‘Fleet to Forts’ motorcycle अभियान के जरिए भारतीय नौसेना के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने पर बहुत गर्व और सम्मान का अहसास हो रहा है। यह यात्रा वीरता, मजबूती और सूझबूझ की कहानियों को जीवंत करती है और इन प्रेरणादायक कहानियों को ऐतिहासिक किलों और तटीय नजारों के जरिए युवा भारतीयों तक पहुंचाती है, जिन्होंने हमारी maritime heritage को आकार दिया है। यह भावना TVS Ronin के साथ गहराई से जुड़ती है, जो riders को अपना रास्ता खुद बनाने, अप्रत्याशित चीजों को अपनाने और हर यात्रा को अपनी कहानी में तब्दील करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अपनी अलग पहचान और exploration आधारित lifestyle के जरिए, Ronin riders को सड़क को अलग तरह से अनुभव करने के लिए प्रेरित करती है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान नई पीढ़ी को उस साहस, creativity और उद्देश्य की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा जो हमारी साझा यात्रा को परिभाषित करते हैं। हम पूरे दल की सुरक्षित और यादगार यात्रा की कामना करते हैं।”
‘Fleet to Forts’ motorcycle अभियान रोमांच, विरासत और सेवा को जोड़कर अगली पीढ़ी से परस्पर जुड़ाव और युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के रास्ते खोजने के लिए प्रेरित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

