मुंबई। Jio Finance Platform & Service Limited (JFPSL) ने JioFinance App पर JioSilver नाम से नई सुविधा लॉन्च की है। Jio Finance Platform & Service Limited ही Loan, Insurance, Investment और Payment जैसी कई Financial Services वाली JioFinance App को Manage करती है।
JioSilver के जरिए Users 99.9% Pure और Physical Silver से जुड़ी Digital Silver में निवेश कर सकेंगे। इसमें निवेश की शुरुआत सिर्फ 10 रुपये से की जा सकती है।
JioSilver के जरिए Users ये सुविधाएं ले सकेंगे:
10 से 1 लाख रुपये तक की चांदी खरीद सकेंगे: Users एक Transaction में 10 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की Digital Silver खरीद सकते हैं।
बाजार से जुड़े Live भाव पर खरीद-बिक्री: Users Live Market Rate पर चांदी की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। चांदी बेचने पर मिलने वाला पैसा सीधे उनके Bank Account में आएगा।
Silver SIP की सुविधा: Users नियमित निवेश के लिए Silver SIP शुरू कर सकते हैं। इसमें Weekly या Monthly SIP का विकल्प मिलेगा।
Physical Silver के Coins खरीदने की सुविधा: Users सीधे Physical Silver Coin खरीद सकते हैं। इसके अलावा, जमा की गई Digital Silver को Certified Silver Coin में बदलकर घर पर मंगाया जा सकता है।
Live कीमत और निवेश की जानकारी: JioFinance App में एक अलग JioSilver Dashboard होगा, जहां Users चांदी की Live Price, अपनी Holdings और सभी Transactions देख सकेंगे।
Physical Silver की Purity की जांच उन Labs में की जाती है, जिन्हें National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories (NABL) से मान्यता मिली हुई है। हर योग्य खरीदारी पर Users को JioPoints भी मिलेंगे। इन JioPoints का इस्तेमाल App के अंदर Brand Vouchers, Shopping Discounts और Partner Offers के लिए किया जा सकता है।
JFPSL, Jio Financial Services Limited की 100% Subsidiary Company है।
लॉन्च के बारे में क्या कहा
लॉन्च के बारे में बात करते हुए Jio Finance Platform & Service Limited की CEO Surbhi S. Sharma ने कहा कि, “कीमती धातुएं और Commodities एक अच्छी तरह से Diversified Investment Strategy में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये निवेशकों को मजबूत और संतुलित Portfolio बनाने में मदद करती हैं। पारंपरिक रूप से चांदी को Physical रूप में रखा जाता रहा है, लेकिन JioSilver इसे एक Transparent, Secure और आसान Digital Asset में बदलता है। इसमें चांदी को रखने या Storage की चिंता नहीं होती और इसे खरीदना-बेचना भी आसान है। इस Launch के साथ हम JioFinance App के Users को निवेश करने और भविष्य के लिए पैसा बनाने का एक और आसान और सुविधाजनक विकल्प दे रहे हैं।”
JioSilver का Launch JioFinance की मौजूदा Digital Gold सुविधा के साथ जुड़ता है। इससे App के जरिए मिलने वाले Investment Options का दायरा और बढ़ गया है।

