Monday, September 28, 2026 |
Home Metro City SpecialVedanta International School में पाँच दिवसीय गणेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

Vedanta International School में पाँच दिवसीय गणेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Vedanta International School, गोविंदपुरा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पाँच दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विधिवत गणेश स्थापना की गई तथा गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग cultural presentations देकर सभी का मन मोह लिया।

पाँचों दिनों तक विद्यालय परिसर में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती नेहा यादव द्वारा नियमित रूप से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार को प्रसाद वितरित किया गया।

पूरे पाँच दिनों तक विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक participation करते हुए गणेशोत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान और संस्कार की भावना विकसित करना रहा।



You may also like

Leave a Comment