Friday, July 31, 2026 |
Home Business and Economyलागत दबाव के बावजूद Smartphone Industry से आगे रह सकता है Apple

लागत दबाव के बावजूद Smartphone Industry से आगे रह सकता है Apple

Record Revenue, मजबूत Ecosystem और India Growth से कंपनी को बढ़त; iPhone Price Hike की भी संभावना

by Business Remedies
0 comments
Apple expected to outperform smartphone industry despite rising component costs

रिकॉर्ड Revenue ने बढ़ाया भरोसा

Apple ने June quarter में $109.4 billion का Revenue दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है। diluted earnings per share भी 29 प्रतिशत बढ़कर $2.02 पहुंच गई। Experts का मानना है कि बढ़ती component costs और supply chain दबाव के बावजूद Apple smartphone industry से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Ecosystem बना बड़ी ताकत

CyberMedia Research के Prabhu Ram के अनुसार, record iPhone और Mac Revenue, all-time high installed base तथा मजबूत gross margins ने कंपनी की स्थिति मजबूत की है। Apple का ecosystem, pricing power और loyal customer base उसे Android OEMs के मुकाबले बढ़त देता है, जिन्हें margins बचाने और sales volume बनाए रखने के बीच कठिन संतुलन बनाना पड़ रहा है।

Memory Cost से चुनौती

Experts ने चेताया कि बढ़ती memory prices के कारण Apple की लागत संभालने की क्षमता पर दबाव बढ़ सकता है। Inventory management और supply chain efficiencies से लागत नियंत्रित करने की गुंजाइश सीमित हो रही है। Services और Greater China Revenue भी आने वाले quarters में महत्वपूर्ण रहेंगे।

India में Mac का दमदार प्रदर्शन

Counterpoint Research के Tarun Pathak ने कहा कि India में Apple ने एक और record Revenue quarter दर्ज किया। MacBook Neo की मजबूत adoption और iPhone 17 series की मांग ने growth को समर्थन दिया, हालांकि supply constraints बने रहे। उनके अनुसार, calendar year 2026 में Apple की volume growth single-digit और value growth double-digit रह सकती है।

iPhone Price Hike संभव

Pathak के मुताबिक, memory prices बढ़ने से iPhone price hike की संभावना काफी अधिक है। फिर भी installed base और Siri AI को मिली शुरुआती सकारात्मक प्रतिक्रिया Apple को प्रमुख hardware categories में industry से आगे रख सकती है।

हर Region में नया Record

CEO Tim Cook ने कहा कि Apple ने India सहित हर geographic segment में June-quarter Revenue record बनाया। प्रेस नोट के अनुसार, John Ternus 1 September से Chief Executive Officer बनेंगे, जबकि Tim Cook Executive Chairman की भूमिका संभालेंगे।



You may also like

Leave a Comment