जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर आधारित Silgo Retail Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 17 जून, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के अलावा Terraverde Renewables Pvt. Ltd. और BlueSky Renewables Pvt. Ltd. में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। दोनों कंपनियों की Paid-up Capital 1 करोड़ रुपए है। Silgo Retail Limited 10 रुपए प्रति शेयर में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इन दोनों कंपनियों के निदेशक Alok Vimalkumar Agrawal, Sandeep Vimalkumar Agrawal, Brindesh Govardhandas Agrawal और Sanjay Puranmal Agrawal हैं।
लक्षित दोनों कंपनियां सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग से संबंधित हैं और सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, उत्पादन, संचरण, वितरण और आपूर्ति के व्यवसाय में लगी हुई हैं, जिसमें सौर ऊर्जा परियोजनाओं और संबंधित विद्युत अवसंरचना का विकास, स्थापना, संचालन और रखरखाव शामिल है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह दोनों अधिग्रहण कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है। प्रस्तावित दोनों अधिग्रहण से Silgo Retail Limited सौर ऊर्जा व्यवसाय में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी, बड़े पैमाने पर Renewable Energy परियोजनाओं में भागीदारी को सुगम बना सकेगी और सतत एवं स्वच्छ ऊर्जा पहलों में विविधीकरण के माध्यम से दीर्घकालिक मूल्य सृजित कर सकेगी। इन दोनों अधिग्रहण से मौजूदा और भविष्य की सौर ऊर्जा परियोजनाओं तक पहुंच प्राप्त होने और Renewable Energy क्षेत्र में कंपनी की विकास रणनीति को समर्थन मिलने की भी उम्मीद है।

