ISUZU D-MAX पिक-अप और SUV ग्राहकों के लिए शुरू होगा I-Care Pre-Monsoon Camp, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
डी-मैक्स पिक-अप और SUV ग्राहकों को मिलेंगे विशेष ऑफर्स
RSA, ProCare और Extended Warranty पर भी आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध
चेन्नई | बीआर न्यूज नेटवर्क | ISUZU Motors India अपने ग्राहकों को बेमिसाल सेवाएँ उपलब्ध कराने और वाहनों के मालिक के तौर पर उन्हें बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के अपने वादे पर कायम है। अपने इसी वादे को और ज्यादा मजबूत करते हुए, ISUZU Motors India की ओर से अपने ISUZU D-MAX पिक-अप और SUV रेंज के लिए देश भर में ‘ISUZU I-Care Pre-Monsoon Camp‘ का आयोजन किया जाएगा।
इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक फायदों के साथ-साथ रखरखाव के लिए एहतियाती जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पूरे देश में सभी ग्राहकों को इस मौसम में बिना परेशानी के शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।
‘ISUZU Care’ की इस पहल के तहत, 18 से 24 जून, 2026 (दोनों दिन शामिल हैं) के बीच देश भर में ISUZU के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर Pre-Monsoon Camp का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राहक अपने वाहनों के लिए खास ऑफर्स के साथ-साथ शानदार फायदों का भी आनंद ले सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी –
• मुफ़्त में वाहन के 37 पॉइंट्स की पूरी जाँच
• लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट
• पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट
• ल्यूब और फ्लूइड पर 5 प्रतिशत की छूट
• रिटेल RSA सेवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट
• ProCare पर 5 प्रतिशत की छूट
• Extended Warranty पर 20 प्रतिशत की छूट
ग्राहक सर्विस बुकिंग के लिए अपने नजदीकी ISUZU डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या https://isuzu.in/servicebooking के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
ग्राहक अधिक जानकारी के लिए 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।

