Sunday, July 26, 2026 |
Home Corporate Worldज्वेलरी निर्माण एवं ट्रेडिंग क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है ‘Yashvi Jewellers Limited’

ज्वेलरी निर्माण एवं ट्रेडिंग क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है ‘Yashvi Jewellers Limited’

कंपनी के आईपीओ में 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं निवेशक

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज | Jaipur | Jaipur आधारित Yashvi Jewellers Limited ज्वेलरी निर्माण एवं ट्रेडिंग क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां:

Yashvi Jewellers Limited 2016 में निगमित हुई थी और यह सोने के आभूषणों के निर्माण और व्यापार में लगी हुई है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट श्रेणियों के सोने के आभूषण शामिल हैं, जो कि किफायती दाम और गुणवत्ता पर केंद्रित हैं।

कंपनी मुख्य रूप से विभिन्न आभूषण डिजाइनों में प्रयुक्त मशीन से निर्मित सोने की चेन बनाती है। यह जड़े हुए सोने के आभूषण, फैशन चांदी के आभूषण, हीरे के आभूषण, सोने की सिल्लियां और अनुकूलित आभूषणों का भी व्यापार करती है। Yashvi Jewellers Limited B2B और B2C दोनों ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है और हाल ही में इसने खुदरा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। 31 मार्च, 2026 तक कंपनी के सभी व्यावसायिक कार्यों में 65 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 200.93 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.96 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 297.76 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 11.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 449.74 करोड़ रुपए का राजस्व और 18.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 4.08 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव

37 वर्षीया Ankita Agrawal कंपनी की प्रमोटर, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने Rajasthan University से Business Administration में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने Maya Academy of Advanced Cinematics द्वारा आयोजित 3D Animation और Visual Effects में Advanced Diploma का प्रमाण पत्र 2011 में प्राप्त किया है। उन्होंने 2016 में कंपनी की सह-स्थापना की और उन्हें रत्न एवं आभूषण उद्योग में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे कंपनी की स्थापना से ही इसका अभिन्न अंग रही हैं और कंपनी में वे विपणन रणनीति, ब्रांड प्रबंधन, खरीद और समग्र व्यावसायिक संचालन की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं।

37 वर्षीय Ankit Agrawal कंपनी के प्रमोटर और पूर्णकालिक निदेशक हैं। उन्होंने Delhi University से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Delhi Gems & Jewellery Institute से रत्न विज्ञान, रंगीन रत्न पहचान और आभूषण प्रबंधन में प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में कंपनी की सह-स्थापना की और कंपनी के व्यवसाय में 8 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव रखते हैं। उन्होंने कंपनी की खुदरा और थोक उपस्थिति का विस्तार करने और व्यापक ग्राहक आधार को आकर्षित करने के लिए आभूषणों की विविध श्रृंखला पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे company के वित्त, प्रशासन, समग्र संचालन और रणनीतिक विकास की देखरेख करते हैं।

IPO के संबंध में जानकारी:

Yashvi Jewellers Limited के IPO में निवेशक 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 52,86,400 इक्विटी शेयर 83 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 44 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लोट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Smart Horizon Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment