Friday, July 10, 2026 |
Home AutomobileBMW Group India का 2026 में मिनी की बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य

BMW Group India का 2026 में मिनी की बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज |  बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ( सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने सोमवार को कहा कि कंपनी इस साल अपने प्रीमियम ब्रांड मिनी की बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के अनुसार, यह लक्ष्य उत्पादों की बढ़ी हुई श्रृंखला, स्थानीय उत्पादन और बिक्री नेटवर्क के विस्तार के दम पर हासिल किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, वर्ष 2025 में मिनी की बिक्री तीन प्रतिशत बढक़र 730 इकाई रही, जबकि 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 213 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी इस साल के मध्य तक स्थानीय स्तर पर निर्मित मिनी कंट्रीमैन मॉडल को पेश करने की योजना बना रही है। बराड़ ने कहा, “इस साल हमारा लक्ष्य बिक्री को दोगुना करना है। अगर हम इसमें सफल होते हैं, तो यह मिनी के लिए अब तक का सबसे अच्छा वर्ष होगा।”

उन्होंने बताया कि कंपनी ने इसके लिए तीन प्रमुख रणनीतियां अपनाई हैं जिसमें उत्पादों की संख्या बढ़ाना, स्थानीयकरण और बिक्री नेटवर्क का विस्तार शामिल है। कंपनी की इस वर्ष एक नया मॉडल और कुल नौ विशेष संस्करण पेश करने की योजना है। पिछले दो वर्षों में भारत में मिनी के पास सीमित मॉडल उपलब्ध थे, लेकिन पिछले छह महीनों में कंपनी ने मिनी कन्वर्टिबल, मिनी कंट्रीमैन जेसीडब्ल्यू ऑल4 और मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 जैसे नए मॉडल पेश कर अपनी पेशकश मजबूत की है।



You may also like

Leave a Comment