Sunday, August 9, 2026 |
Home Corporate Worldगुजरात की ऑनशोर ऑयलफील्ड कंपनी B Vishal Oil and Energy Limited ने आईपीओ के लिए दाखिल किया डीआरएचपी

गुजरात की ऑनशोर ऑयलफील्ड कंपनी B Vishal Oil and Energy Limited ने आईपीओ के लिए दाखिल किया डीआरएचपी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़। गुजरात स्थित ऑनशोर को ऑयलफील्ड सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी B Vishal Oil and Energy Limited ने अपने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। प्रस्तावित IPO में 1.8 करोड़ तक नए equity shares का fresh issue और 77.09 लाख equity shares की offer for sale (OFS) शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर 2.57 करोड़ equity shares का निर्गम प्रस्तावित है।

कंपनी fresh issue से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग मुख्य रूप से capital expenditure और working capital आवश्यकताओं के लिए करेगी। इसमें से लगभग रु. 120.9 करोड़ machinery और equipment की खरीद पर खर्च किए जाएंगे, जिससे कंपनी अपनी operational capacity को बढ़ा सके। इसके अलावा करीब रु. 45 करोड़ working capital के लिए उपयोग किए जाएंगे, जबकि शेष राशि general corporate purposes के लिए रखी जाएगी।

B Vishal Oil and Energy Limited तेल और गैस कुओं के पूरे lifecycle में integrated onshore oilfield services प्रदान करती है, जिसमें exploration, production और maintenance शामिल है। कंपनी की मुख्य सेवाओं में well intervention और stimulation, surface production testing और gas processing, operations एवं maintenance (O&M) के साथ-साथ production enhancement services (PES) और enhanced oil recovery (EOR) शामिल हैं। कंपनी अपनी subsidiary कंपनियों के माध्यम से भी O&M services प्रदान करती है, जिनका उद्देश्य reservoir की productivity बढ़ाना, hydrocarbon recovery को optimize करना और field economics को बेहतर बनाना है।

फरवरी 2026 तक कंपनी और उसकी subsidiary कंपनियों का order book रु. 660.85 करोड़ का था। कंपनी अब तक रु. 689.24 करोड़ के कुल मूल्य वाले 86 projects को पूरा कर चुकी है, जिनमें Assam, Gujarat और Rajasthan में इसकी मजबूत presence है।

कंपनी का मुख्यालय Gujarat के Mehsana में स्थित है, जो तेल और गैस गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसके promoters Bharat Kumar Chaudhary और Vishal Kumar Chaudhary के पास तेल और गैस क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

कंपनी के पास 47 तेल कुओं को कवर करने वाले 4 oilfields में kkshvs services प्रदान करने के लिए 15 वर्ष का अनुबंध है, जो अनुबंध अवधि में अतिरिक्त उत्पादन के आधार पर revenue-sharing model पर आधारित है। इसके अलावा, B Vishal Oil and Energy Limited एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसने Kuwait Oil Company के लिए रणनीतिक enhanced oil recovery (EOR) projects और सतही कुआं परीक्षण सुविधाएं संचालित करने के लिए प्रतिभागी के रूप में pre-qualify किया है। साथ ही यह उन तीन भारतीय कंपनियों में से एक है जो shallow oil और water well drilling, workover और सहायक सेवाओं के लिए pre-qualify हुई हैं।

उद्योग के लिए संभावनाएं भी मजबूत बनी हुई हैं। CRISIL के अनुसार, भारत सरकार upstream oil और gas production में लगभग 2.86 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य natural gas production को 60 BCM तक दोगुना करना और 120 से अधिक exploration कुओं की drilling करना है। इसके अलावा अगले 5-6 वर्षों में gas क्षेत्र में लगभग 67 अरब डॉलर के निवेश की योजना भी बनाई गई है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का वित्त वर्ष 25 में संचालन से राजस्व रु. 173.81 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष 24 में रु. 180.88 करोड़ था। वित्त वर्ष 25 में मुनाफा ?30.91 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 24 में रु. 31.63 करोड़ था। इसी अवधि में EBITDA रु. 56.73 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 24 में रु. 60.70 करोड़ था। हालांकि, राजस्व के प्रतिशत के रूप में लाभ (PAT) बढक़र वित्त वर्ष 25 में 17.60त्न हो गया, जो वित्त वर्ष 24 में 17.31त्न था।

कंपनी के सूचीबद्ध समकक्षों में Deep Industries Limited, Hindustan Oil Exploration Company Limited, Selan Exploration Technology Limited, Akash Exploration Services Limited और Asian Energy Services Limited शामिल हैं।

कंपनी के equity shares को BSE Limited और National Stock Exchange of India Limited पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

इस issue के लिए Unistone Capital Limited को sole book-running lead manager नियुक्त किया गया है।



You may also like

Leave a Comment