जयपुर। Magson Retail and Distribution Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने कंपनी ने M/s Ksheer Milk and Products के साथ व्यापार हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
कारोबारी गतिविधियां: कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड ‘मैगसन’ गुजरात राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी गॉरमे फूड्स, फ्रोजन फूड्स और स्पेशलिटी फूड्स की रिटेल बिक्री एवं डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।
Magson Retail and Distribution Limited की उत्पाद श्रेणी
शाकाहारी और मांसाहारी फ्रोजन फूड्स, प्रीमियम पनीर और डेयरी उत्पाद, विदेशी सब्जियां और फल, एंबियेंट उत्पाद, आयातित/लक्जरी चॉकलेट और आयातित पैक्ड उत्पाद में शामिल हैं। कंपनी के 40 रिटेल स्टोर/आउटलेट हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत ब्रांड नाम “मैगसन” के तहत संचालित करती है।
ये 40 स्टोर/आउटलेट पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं। कंपनी की स्टोर Thane, Udaipur, Gandhinagar, Anand, Rajkot, Jamnagar और Gandhidham, Surat, Vadodara, Bharuch और Ahmedabad में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर में SKU की संख्या 3000 से अधिक है।

