124

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट परिणाम देकर सोमानी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया।
96.33त्न अंक लाकर याशिका अपूर्वा, सारा सैनी और स्पर्श वैद्य प्रथम स्थान पर रहे। वहीं हर्ष जांगिड़ ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और महिमा चौधरी ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार कुल 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव सपना सोमानी ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

