हैदराबाद। Jio BlackRock Asset Management Private Limited (जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट / AMC), जो Jio Financial Services Limited (JFSL) [BSE, NSE: JIOFIN] और BlackRock Inc. [NYSE: BLK] के बीच 50:50 Joint Venture है, ने अपना 2026 Roadmap पेश किया है। Jio BlackRock AMC अपने संचालन के दूसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए पिछले छह महीनों की गति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट आगे बढ़ते हुए कई Mutual Fund Offerings लॉन्च करने और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार Model Portfolio Facility, SIF, ETF और International Investments के माध्यम से करने की योजना बना रही है।
Jio BlackRock AMC ने अपनी मॉडल पोर्टफोलियो फैसिलिटी पेशकश JioBLK ProFolios के साथ संचालन शुरू कर दिया है। ये Jio BlackRock Mutual Fund Schemes के पहले से तैयार संयोजन हैं, जिन्हें जियो ब्लैकरॉक के निवेश पेशेवरों द्वारा क्यूरेट किया गया है। निवेशक JioBLK ProFolios का चयन कर जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड योजनाओं के विविध मिश्रण तक अनुशासित तरीके से पहुंच बना सकते हैं, बिना अलग-अलग फंड चुनने की झंझट के। प्रत्येक JioBLK ProFolios को BlackRock के स्वामित्व वाले निवेश और जोखिम प्रबंधन प्लेटफॉर्म Aladdin द्वारा संचालित विशेषज्ञों द्वारा क्यूरेट किया गया है।
इस वर्ष कई Mutual Fund लॉन्च किए जा सकते हैं। सक्रिय फंड BlackRock Systematic Active Equity (SAE) Platform पर आधारित होंगे, वही प्लेटफॉर्म जो इसकी पहली सक्रिय इक्विटी पेशकश – Jio BlackRock Flexi Cap Fund – को संचालित करता है। इनमें पहला Jio BlackRock Sector Rotation Fund है, जिसका NFO 27 January 2026 को शुरू होगा और 9 February 2026 तक चलेगा। चूंकि इक्विटी बाजार आमतौर पर चक्रों में चलते हैं और प्रत्येक सेक्टर को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं, इसलिए इस फंड को मैक्रो और बाजार संकेतकों के आधार पर सेक्टरों के बीच गतिशील रोटेशन के लिए डिजाइन किया गया है, साथ ही बदलती बाजार परिस्थितियों के अनुरूप जोखिम प्रबंधन पर भी ध्यान दिया गया है।
Jio BlackRock Asset Management के MD and CEO Sid Swaminathan ने कहा, “पिछले वर्ष हमारे लॉन्च के बाद से एक मिलियन से अधिक ग्राहकों का आंकड़ा पार करने के बाद, हम विविधीकरण पर विशेष ध्यान के साथ अपनी पेशकशों का विस्तार करना चाहते हैं। हम SIF, ETF और GIFT City के माध्यम से निवेशकों को विभिन्न निवेश विकल्प देने का इरादा रखते हैं। इसके अतिरिक्त, हम Debt, Equity और Hybrid श्रेणियों में कई फंड लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हमारा फोकस लागत दक्षता, पहुंच और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर रहेगा।”
Jio BlackRock AMC GIFT City में अपनी इकाई स्थापित करने और आवश्यक नियामकीय अनुमतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया में भी है, जिससे Cross-border Fund Structures के विकास और रिटेल उपस्थिति को संभव बनाया जा सकेगा। इससे भारतीय निवेशकों को वैश्विक निवेश अवसरों तक जिम्मेदारी के साथ पहुंच मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को भारत में विशिष्ट निवेश अवसर प्राप्त होंगे। 2026 के लिए नियोजित अतिरिक्त पहलों में Special Investment Funds (SIFs) का शुभारंभ भी शामिल है, जिनका उद्देश्य परिष्कृत निवेश आवश्यकताओं को पूरा करना, निवेशकों के साथ जुड़ाव को गहरा करना और जोखिम-प्रबंधित परिणाम प्रदान करना है। अपने व्यापक उत्पाद विस्तार के हिस्से के रूप में, Jio BlackRock Asset Management एक मजबूत ETF Platform विकसित करने की भी तैयारी कर रहा है, जो रिटेल और संस्थागत निवेशकों के लिए पारदर्शी, स्केलेबल और लागत प्रभावी निवेश समाधान प्रदान करेगा।

